Shinzo Abe Murder: Japan के प्रधानमंत्री Shinzo Abe का कल होगा अंतिम संस्कार, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, नई दिल्ली। Shinzo Abe Murder: जापान में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले शिंजो आबे (Shinzo Abe) का राजकीय सम्मान के साथ ‘अंतिम संस्कार’ 27 सितंबर को किया जाएगा। जिसमे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसमें सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किया गए है। बताया जा रहा है कि पूरी दुनिया के कई लोग राष्ट्राध्यक्ष टोक्यो पहुंच रहे हैं। इस कार्यक्रम में दुनिया के बहुत सारे लोग हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

यह भी बताया जा रहा है कि जितना महारानी एलिज़ाबेथ के संस्कार में खर्च आया था उससे ज्यादा खर्च इसमें होगा। जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम पर 1.2 करोड़ डाॅलर ख़र्च होने का अनुमान है। शिंजो आबे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री और पी.एम. नरेंद्र मोदी के एक अच्छे दोस्त रह चुके है।

भाषण दौरान मारी गोली

वह एक जापानी राजनेता थे, जिन्होंने 2006 से 2007 तक और फिर 2012 से 2020 तक जापान के प्रधान मंत्री और उदार लोकतांत्रिक दल (LDP) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वह सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधान मंत्री थे। जापानी इतिहास में आबे ने 2005 से 2006 तक जूनीचीरो कोईजूमी के अधीन मुख्य कैबिनेट सचिव के रूप में भी कार्य किया और 2012 में विपक्ष के कुछ समय के लिए नेता थे। 8 जुलाई 2022 को, आबे को जापानी समुद्री आत्मरक्षा वाहिनी के एक पूर्व सदस्य ने 10 जुलाई के ऊपरी सदन चुनाव से दो दिन पहले नारा में एक अभियान भाषण देते हुए गोली मार दी थी। जिसके बाद यामागामी ने कबूला था कि यूनिफिकेशन चर्च के साथ संबंध रखने की वजह से उसने शिंजो आबे की हत्या की है।

ताज महल से पहले जहांगीर ने नूरजहां की मोहब्बत में जालंधर जिले में बनवाया था नूरमहल

https://youtu.be/mx_uJlO4jtg





728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *