Ukraine News: मदद का दावा करने के बाबजूद भी Israel ने नहीं भेजे हथियार- Ukraine President Zelenskyy

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 218 शब्द|📅 25 Sep 2022

डेली संवाद। Ukraine News: 20 फरवरी को यूक्रेन (Ukarine) और रूस (Russia) का युद्ध शुरू हुआ था। जो अभी तक चला जा रहा है अब यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने एक फ्रांसीसी पत्रकार को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया है कि इज़राइल उनको हथियार नहीं दे पा रहा है। उन्होंने गज़ा में फलस्तीनी चरमपंथियों के रॉकेट इंटरसेप्ट करने में इस्तेमाल होने वाले इज़राइल के इरोम डोम सिस्टम का ज़िक्र किया है। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि इज़राइल को क्या हो गया है। मैं बहुत हैरान हूं क्योंकि मुझे समझ नहीं आ रहा कि इज़राइल ने हमें एयर डिफ़ेंस सिस्टम क्यों नहीं दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

उन्होंने मार्च में हथियार भेजने की इज़राइल की अनिच्छा पर नाराज़गी जताई थी। उन्होने बताया कि इज़राइल ने हमसे कहा था कि जितना हो सकेगा वो यूक्रेन की मदद करेगा। इसी के साथ ही इज़राइल ने यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस की आलोचना भी की थी। लेकिन वह यह भी नहीं चाहता था की रूस के साथ उनके संबंध तनावपूर्ण हों। क्योंकि रूस सीरिया में दखल रखता है जहां इज़राइली सेनाएं लगातार ईरान समर्थित मिलिशिया पर हमले करता रहा है।

ताज महल से पहले जहांगीर ने नूरजहां की मोहब्बत में जालंधर जिले में बनवाया था नूरमहल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *