Dollar Vs Rupees: डॉलर पहुंचा अब 81.66 पर, रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 253 शब्द|📅 26 Sep 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Dollar Vs Rupees: पिछले कुछ दिनों में डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में काफी गिरावट देखने को मिली थी और यह सिलसला अभी तक थमा नहीं है। अब सोमवार को बाजार खुलते ही डॉलर मुकाबले रुपया 43 पैसे गिरकर 81.52 स्तर पर पहुंच गया। यह डॉलर के मुकाबले रुपये का अब तक का सबसे निचला स्तर है। इसका कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से बढ़ाई गई ब्याज दरें हैं। ब्याज दरें बढ़ाने से इकोनॉमिक स्लोडाउन आ सकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

शुक्रवार को रुपया 80.99 पर बंद हुआ था और आज 81.52 पर खुला है। डॉलर की मजबूती मापने वाली डॉलर इंडेक्स अपने 20 सालों के उच्चतम स्तर 113.90 के आसपास चल रहा है। इसके कारण रुपये पर ही नहीं बल्कि दुनिया की अन्य बड़ी मुद्राओं जैसे ब्रिटिश पाउंड और यूरो भी कई दशकों के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गए हैं। अमेरिका में महंगाई 40 साल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

रुपए में गिरावट का मतलब है कि भारत के लिए चीजों का अब इंपोर्ट महंगा होना है। इसके साथ ही अमेरिका में घूमना और पढ़ना महंगा हो गया है। इसके साथ ही विदेशों से आने वाली वस्तुओं जैसे कच्चा तेल, मोबाइल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स  सब महंगे हो सकते है।

शहीद भगत सिंह के नाम पर हुआ चंडीगढ़ एयरपोर्ट, PM मोदी की घोषणा के बाद पंजाब में सियासत तेज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *