Ghulam Nabi Azad: गुलाम नबी आजाद ने किया अपनी नई पार्टी के नाम का ऐलान, जाने क्या रखा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 295 शब्द|📅 26 Sep 2022

डेली संवाद, जम्मू एंड कश्मीर। Ghulam Nabi Azad: कांग्रेस पार्टी से इस्तीफे दिए पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) ने सोमवार शारदीय नवरात्रि उत्सव के पहले दिन अपनी नई राजनीतिक पार्टी के नाम का ऐलान किया। सुबह से ही इस बात का अनुमान लगाया जा रहा था कि आज गुलाम नबी आजाद आज अपनी पार्टी का नाम रखेंगे। आज गुलाम नबी आजाद ने अपनी नई पार्टी का नाम ‘डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी’ रख दिया है। आजाद की पार्टी के झंडा का रंग पीला, सफेद और नीले होगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

इससे पहले आजाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिंट दे दिया था कि उनकी पार्टी का नाम सवतंत्रता पर अधातरित होगा, जिसमे पूरी स्वतंत्रा होगी। यह पार्टी किसी भी पार्टी या नेता से प्रभावित नहीं होगी और आज़ाद रहेगी। इसी के साथ ही उन्होंने पार्टी के झंडे में मौजूद रंगों का अर्थ भी बताया। आजाद ने कहा कि मस्टर्ड कलर (पीला रंग) रचनात्मकता और विविधता में एकता को इंगित करता है, सफेद शांति को इंगित करता है और नीला समुद्र की गहराई से आकाश की ऊंचाइयों तक स्वतंत्रता, खुली जगह, कल्पना और सीमाओं को इंगित करता है। और साथ ही ‘डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी’ के नए झंडे को भी मीडिया के सामने लहराया।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

आजाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।  लोगों के हित में काम किया जाएगा। यह पार्टी आजाद है जिसमे सबको अपने अपने विचार रखने की आजादी होगी।

शहीद भगत सिंह के नाम पर हुआ चंडीगढ़ एयरपोर्ट, PM मोदी की घोषणा के बाद पंजाब में सियासत तेज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *