Himachal Accident: हिमाचल के कुल्लू में बड़ा हादसा, 8 छात्रों की मौत, 10 गंभीर घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 288 शब्द|📅 26 Sep 2022

कुल्लू। Himachal Accident: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू (Kullu) में दर्दनाक हादसा हुआ है। पर्यटकों से भरी गाड़ी खाई में जा गिरी है जिस कारण 8 छात्रों की मौत हो गई है। जबकि 10 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल (Hospital) भर्ती कराया गया है। ये छात्रा वाराणसी आईआईटी (Banaras Hindu University) के हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

जानकारी के मुताबिक ये हादसा कुल्लू में बंजार घाटी के घियागी इलाके में एनएच-305 पर कल रात करीब साढ़े 8 बज हुआ। हादसे में घायल 10 छात्रों में से 5 को जोनल अस्पताल (Zonal Hospital), कुल्लू में भर्ती किया गया है और 5 का इलाज बंजार में एक अस्पताल में चल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, ‘हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में टूरिस्ट वाहन के खाई में गिरने की घटना अत्यंत दुखदायी है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खो दिया है, उनके परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। इसके साथ ही घायलों की हरसंभव मदद की जा रही है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

जानकारी के मुताबिक, बीती रात मौसम बहुत खराब था और वाहन चालक को मोड़ लेने में दिक्कत हुई थी जिसके बाद गाड़ी अनियंत्रित (Uncontrolled) होकर खाई में जा गिरी। देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) चला और सभी घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया। साथ ही उनके परिजनों (Family) को सूचना दे दी गई है।

शहीद भगत सिंह के नाम पर हुआ चंडीगढ़ एयरपोर्ट, PM मोदी की घोषणा के बाद पंजाब में सियासत तेज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *