iPhone Manufacturing: iPhone 14 की मैन्युफैक्चरिंग अब होगी भारत में, कंपनी ने खुद किया इस बात को कंफर्म

Daily Samvad
2 Min Read
iphone
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 243 शब्द|📅 26 Sep 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। iPhone Manufacturing: ऐपल प्रोडक्ट्स खरीदने वालों के लिए एक अच्छी खबर आयी है कंपनी ने बताया है की वह अपने फ्लैगशिप आईफोन 14 की मैन्युफैक्चरिंग भारत में करने के तैयार हो गयी है । अब ये डिवाइस भारत में तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में स्थित कॉन्ट्रैक्ट-मैन्युफैक्चरर फॉक्सकॉन के कारखाने में बनाए जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी है कि अब अगले कुछ दिनों में मेड-इन-इंडिया आईफोन 14 स्थानीय ग्राहकों तक पहुंचना शुरू हो जाएगा। भारत में जो फोन निर्मित होंगे वह भारतीय बाजार और निर्यात दोनों के लिए होंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

इसके साथ ही ऐपल ने अपने एक बयान में कहा है कि, ‘हम भारत में आईफोन 14 के निर्माण को लेकर उत्साहित हैं।’ इस समय भारत में आईफोन बनाने के लिए ऐपल के पास 3 ग्लोबल पार्टनर-Wistron, Foxconn और Pegatron हैं। भारत में भी यही कंपनियां आईफोन असेम्बल करती हैं।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

हम यहां आपको बता दें कि क्यूपर्टिनो, कैलिफ़ोर्निया मुख्यालय वाले ऐपल ने भारत में iPhones का निर्माण 2017 में iPhone SE के साथ शुरू किया था। आज, Apple देश में अपने कुछ सबसे एडवांस iPhones बनाती है, जिनमें iPhone SE, iPhone 12, iPhone 13 और, अब, iPhone 14 शामिल हो गए हैं।

शहीद भगत सिंह के नाम पर हुआ चंडीगढ़ एयरपोर्ट, PM मोदी की घोषणा के बाद पंजाब में सियासत तेज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *