Jacqueline Fernandez Bail: 200 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में Jacqueline Fernandez को पटियाला हाउस कोर्ट से बड़ी राहत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 305 शब्द|📅 26 Sep 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Jacqueline Fernandez Bail: 200 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) को बड़ी राहत मिल गयी है। हाल ही में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने अभिनेत्री से 15 घंटे तक पूछताछ की। ईडी की पूछताछ के बाद सुकेश और जैकलीन के मजबूत संबंध होने के दावे को बल मिला, जिसके बाद पटियाला कोर्ट को भी इस मामले में दखल देना पड़ा और जैकलीन को कोर्ट में पेश होने का समन जारी किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

ईडी ने 17 अगस्त को चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें 200 करोड़ की वसूली के मामले में जैकलीन भी आरोपी पाई गई है। जिसके बाद जैकलीन की मुश्किलें और बढ़ गईं। हालांकि अब जैकलीन को कोर्ट से राहत मिल गई है। उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई है।

जैकलीन फर्नांडीज की ड्रेस डिजाइनर लिपाक्षी से दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा ने 21 सितंबर को सात घंटे तक पूछताछ की थी। जिसमें लिपाक्षी ने सुकेश और जैकलीन को लेकर कई खुलासे किए। उसने कबूल किया है कि सुकेश ने उसे जैकलीन को कपड़े और उपहार देने के लिए तीन करोड़ रुपये दिए थे। लिपाक्षी इलावाड़ी ने यह भी कहा कि चंद्रशेखर की गिरफ्तारी की खबर के बाद जैकलीन फर्नांडीज ने हर समय उनके साथ संबंध तोड़ लिया।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

आपको बता दें कि जैकलीन फर्नांडीज से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कई बार पूछताछ हो चुकी है। कुछ समय पहले जैकलीन के अलावा नोरा फतेही से भी पूछताछ की गई थी। इस मामले में जैकलीन और नोरा के अलावा कई एक्ट्रेसेस के नाम भी सामने आए है।

शहीद भगत सिंह के नाम पर हुआ चंडीगढ़ एयरपोर्ट, PM मोदी की घोषणा के बाद पंजाब में सियासत तेज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *