Punjab News: लुधियाना में लगाया जाएगा सी.बी.जी प्लांट: Aman Arora

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 348 शब्द|📅 26 Sep 2022

डेली संवाद,लुधियाना। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार लुधियाना के हैबोवाल डेयरी कंपलैक्स में एक और कम्परैस्सड बायोगैस (सी. बी. जी.) प्लांट स्थापित करेगी। जिससे इस डेयरी कंपलैक्स से पैदा होते गोबर और अन्य वेस्ट का वैज्ञानिक ढंग से निपटारा करके साफ़- स्वच्छ ऊर्जा तैयार की जा सकेगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

यह जानकारी सांझा करते हुए पंजाब के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) ने हैबोवाल डेयरी कंपलैक्स में बिल्ड ऑपरेट एंड ओन् (बी. ओ. ओ.) के आधार पर 12000 रॉ बायो गैस (लगभग 4.8 टन सी. बी. जी.) की क्षमता वाला एक और कम्परैस्सड बायोगैस ( सी. बी. जी.) प्लांट स्थापित करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताने योग्य है कि इस डेयरी कंपलैक्स में 225 टन कच्चे माल की खपत की क्षमता वाला एक सी. बी. जी. प्लांट पहले ही कार्यशील है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह प्रोजैक्ट बुडडे नाले के कायाकल्प सम्बन्धी प्रोजैक्ट का ही हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कूड़े और अवशेष से वातावरण अनुकूल ऊर्जा पैदा करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी और पंजाब के निवासियों के लिए स्वच्छ और हराभरा वातावरण यकीनी बनाने के लिए इस दिशा में ठोस प्रयास किये जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

इसके साथ ही अमन अरोड़ा ने बताया कि इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत डेयरी कंपलैक्स से पशुओं का गोबर इकट्ठा किया जायेगा। इस प्रोजैक्ट के लिए गोबर की कमी होने पर सब्जियों या मंडी के कूड़े, म्युनिसिपल सैगरीगेटिड ग्रीन वेस्ट, एग्रो-वेस्ट या अन्य किस्मों के बायो-डीग्रेडेबल कूड़े का प्रयोग किया जाएगा।

पेडा ने यह सी. बी. जी. प्लांट लगाने के लिए ई-टैंडर निकाले हैं, जिसके लिए बोली की आखिरी तारीख़ 26 अक्तूबर, 2022 ( शाम 5 बजे तक) है। इच्छुक कंपनियाँ अन्य और अधिक जानकारी के लिए वैबसाईट eproc.punjab.gov.in पर लॉग-इन कर सकती हैं।

शहीद भगत सिंह के नाम पर हुआ चंडीगढ़ एयरपोर्ट, PM मोदी की घोषणा के बाद पंजाब में सियासत तेज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *