Punjab News: माल रोड पर बिना नक्शे के ही चल रही थी बेसमेंट की खुदाई, MTP मेहरबान सिंह समेत ATP और इंस्पैक्टर पर गिर सकती है गाज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 284 शब्द|📅 26 Sep 2022

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर (Amritsar) से बड़ी खबर है। यहां विधानसभा हलका नार्थ के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह (Kunwar Vijay Pratap Singh) के घर की तरफ जाने वाली सड़क धंसने के मामले में नगर निगम के तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है। एमटीपी मेहरबान सिंह समेत एटीपी और इंस्पैक्टर पर गाज गिर सकती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

माल रोड अमृतसर में एक निर्माणाधीन बेसमैंट का एक हिस्सा ढह जाने से सड़क भरभरा कर गिर गई। जानकारी के मुताबिक बिना नक्शे के ही इमारत के बेसमेंट की खुदाई की जा रही थी। जिससे पूरी सड़क गिर गई। इसे लेकर नगर निगम के तीन अधिकारियों पर कार्ऱवाई की सिफारिश की गई है।

माल रोड स्थित माली राम ज्वैलरी हाउस के सामने एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का बेसमैंट बनाया जा रहा था। बारिश के दौरान सड़क धंस गई। निगम कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए थे, जिसमें पाया गया कि जिस जगह बेसमेंट की खुदाई की जा रही थी, वहां का नक्शा ही पास नहीं है। जिससे एमटीपी, एमटीपी और इंस्पैक्टर पर गाज गिर सकती है।

Punjab News: माल रोड पर बिना नक्शे के ही चल रही थी बेसमेंट की खुदाई, MTP मेहरबान सिंह समेत ATP और इंस्पैक्टर पर गिर सकती है गाज

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

इस संबंध में एमटीपी मेहरबान सिंह को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। आपको बता दें कि जालंधर में भी एमटीपी मेहरबान सिंह पर जोशी अस्पताल की गलत बेसमेंट खुदवाने का आरोप लगा था। इसके बाद उनका तबादला अमृतसर हो गया। अब अमृतसर में गलत बेसमेंट की खुदाई का आऱोप लगा है।

शहीद भगत सिंह के नाम पर हुआ चंडीगढ़ एयरपोर्ट, PM मोदी की घोषणा के बाद पंजाब में सियासत तेज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *