Punjab News: पंजाब में पंच सरपच हुए सरकार के खिलाफ, CM भगवंत मान के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा, जाने वहज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 232 शब्द|📅 26 Sep 2022

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के पंच-सरपंच भी भगवंत मान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रहे हैं। पंचायत संघ पंजाब के नेतृत्व में प्रदेश भर के पंच-सरपंचों ने 27 सितंबर को संगरूर में मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के आसपास राज्य स्तरीय धरना देने की घोषणा की है। पंचायत संघ का आरोप है 6 महीने से सरकार राज्य में आयी है और अभी तब सरकार द्वारा उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

संघ के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रिंकू व मालवा अंचल के अध्यक्ष जसवीर जस्सी लोंगोवालिया ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से पंचों व सरपंचों की जायज मांगों के समाधान के लिए कई बार मिलने का समय मांगा लेकिन उन्हें समय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के नकारात्मक व्यवहार के चलते अब हमें ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

पंचायत संघ नेताओं ने कहा कि पंचायतों की प्रमुख मांगों में साढ़े तीन साल का मानदेय जारी करना और प्रखंड स्तरीय एसडीओ पदों को पूरा करना शामिल है।उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।

शहीद भगत सिंह के नाम पर हुआ चंडीगढ़ एयरपोर्ट, PM मोदी की घोषणा के बाद पंजाब में सियासत तेज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *