Dadasaheb Phalke Award: अभिनेत्री आशा पारेख को इस साल मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 391 शब्द|📅 27 Sep 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Dadasaheb Phalke Award: हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा आशा पारेख (Asha Parekh) को इस साल दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। यह अवॉर्ड 30 सितंबर को दिया जाएगा। हिंदी सिनेमा में अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इसकी घोषणा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर  (Anurag Thakur) ने की है। आशा पारेख ने कई साल तक हिंदी सिनेमा पर राज किया और वे अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेस रही है। उन्होंने फिल्मों में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए। वे कटी पतंग, तीसरी मंजिल, आया सावन झूम के, लव इन टोकियो जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

आशा पारेख अब फिल्मों में काम नहीं करती हैं. फ़िल्मों में उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करना शुरू किया था। हिंदी सिनेमा में वो 1952 से 1995 के बीच सक्रिय रहीं। करीब 79 साल की आशा पारेख ने शादी नहीं की।साल 1992 में भारत सरकार मे पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा था। 2 अक्टूबर 1942 को पैदा हुईं आशा पारेख ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में बेबी आशा पारेख नाम से की थी।

16 साल की उम्र में उन्होंने एक नायिका के रूप में अपनी शुरुआत की। लेकिन उन्हें अभिनेत्री अमीता के लिये विजय भट्ट की गूँज उठी शहनाई (1959) से खारिज कर दिया गया, क्योंकि फिल्म निर्माता ने दावा किया था कि वह प्रसिद्ध अभिनेत्री बनने के काबिल नहीं थी। ठीक आठ दिन बाद, फिल्म निर्माता सुबोध मुखर्जी और लेखक-निर्देशक नासिर हुसैन ने उन्हें शम्मी कपूर के विपरीत दिल देके देखो (1959) में नायिका के रूप में लिया। इसने उन्हें एक बड़ा सितारा बना दिया।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

दादा साहब फ़ाल्के पुरस्कार भारत में सिनेमा का सबसे बड़ा पुरस्कार माना जाता है। हर साल ये पुरस्कार राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाता है। यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान के लिए दिया जाता है। इस अवॉर्ड में स्वर्ण कमल मेडल, शॉल और दस लाख रुपये दिए जाते हैं। पहला दादा साहब फाल्के पुरस्कार अभिनेत्री देविका रानी को दिया गया था. उन्हें भारतीय सिनेमा की पहली महिला कहा जाता है।

शहीद भगत सिंह के नाम पर हुआ चंडीगढ़ एयरपोर्ट, PM मोदी की घोषणा के बाद पंजाब में सियासत तेज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *