MMS Scandal: चंडीगढ़ के बाद अब इस गर्ल्स हास्टल से लीक की गईं लड़कियों की न्यूड तस्वीरें और VIDEO, 2 गिरफ्तार

Daily Samvad
4 Min Read
phone
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 509 शब्द|📅 27 Sep 2022

मदुरै। MMS Scandal: चंडीगढ़ (Chandigarh University MMS Case) के बाद अब मदुरै (Madurai) के गर्ल्स हास्टल (Girls Hostel) में रहने वाली लड़कियों की अतरंग तस्वीरें (Nude Photo) व वीडियोज लेने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पूरे मामले में हास्टल में रहने वाली ही एक लड़की का हाथ है जो साथियों की तस्वीरें व वीडियोज लेकर अपने ब्वायफ्रेंड को WhatsApp के जरिए भेज रही थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

पुलिस ने लड़की व उसके ब्वायफ्रेंड दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अभी मदुरै के सेंट्रल जेल में हैं। तमिलनाडु के मदुरै में एक डाक्टर को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ गिरफ्तार किया गया। मदुरै पुलिस ने यह गिरफ्तारी कथित तौर पर हास्टल में गर्लफ्रेंड के साथ रहने वाली अन्य लड़कियों की अतरंग तस्वीरें व वीडियो लेने और शेयर करने के आरोप में की।

कपड़े चेंज करते समय वीडियो बनाती थी

पुलिस के अनुसार, डाक्टर का नाम आशिक ( Ashiq) है और यह रामानाथपुरम कामुदी का रहने वाला है। वहीं इसकी गर्लफ्रेंड जननी (Janani) मदुरै में BED की छात्रा है। दोनों को ही पुलिस ने IPC और IT एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, युवती ने हास्टल में रहने वाली अपनी दोस्तों की तस्वीरें व वीडियोज लेनी शुरू कर दी और व्हाट्सएप पर इसे डाक्टर को शेयर करती थी।

पुलिस के मुताबिक ये सभी उस वक्त ली जाती थीं जब वे अपने कपड़े बदलती थीं या नहा रही होतीं थी। इस बीच एक साथी को जननी की एक्टीविटी पर संदेह हुआ और उसने हास्टल में रहने वाली अन्य लड़कियों के साथ मिलकर उसका फोन चेक किया। फोन की फोटो गैलरी को देखते ही सभी लड़कियों के होश उड़ गए। तुरंत सबने मिलकर हास्टल वार्डन को सूचित किया। वार्डन ने मदुरै अन्ना नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद यह मामला साइबर क्राइम पुलिस तक पहुंच गया।

अपना न्यूड वीडियो भी किया था शूट

इसी साल मार्च महीने से जननि वर्किंग गर्ल्स हास्टल में रह रही थी। पुलिस ने बताया कि उसने अपने साथ रहने वाली अन्य लड़कियों की न्यूड फोटोज व वीडियो बनाकर अपने ब्वायफ्रेंड के साथ साझा किया था। पुलिस ने ही बताया कि आशिक के क्लिनिक में ही जननी काम करती थी। जननी ने पहले अपनी ही न्यूड वीडियो ली और इसके बाद अन्य लड़कियों की ऐसी तस्वीरें व वीडियोज बनानी शुरू कर दी। यह काम उसने अपने ब्वायफ्रेंड आशिक के आग्रह पर किया।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

पुलिस ने बताया कि डाक्टर और जननी के बीच व्हाट्सएप पर हुई बातचीत डिलीट की जा चुकी है इसलिए यह बताना मुश्किल है कि यह सब कब से चल रहा था। दोनों के मोबाइल फोन को जब्त कर फारेंसिक लैब भेज दिया गया है। लैब में डाटा रिकवरी की जाएगी। आशिक ने ये वीडियो और तस्वीरों को और भी कहीं भेजा या नहीं इस बारे में छानबीन चल रही है।

शहीद भगत सिंह के नाम पर हुआ चंडीगढ़ एयरपोर्ट, PM मोदी की घोषणा के बाद पंजाब में सियासत तेज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *