Ankita Murder Case: CM धामी ने किया ऐलान- ‘अंकिता भंडारी के परिवार को मिलेगी इतने लाख रुपये की आर्थिक मदद’

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 281 शब्द|📅 28 Sep 2022

डेली संवाद, उत्तराखंड। Ankita Murder Case:  उत्तराखंड के अंकिता भंडारी मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। अंकिता के परिवार वालों को जल्द ही यह आर्थिक मदद दी जाएगी। सीएम धामी ने कहा कि मामले के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। इसी के साथ ही सीएम धामी ने कहा कि न्याय के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में इस पर जल्द सुनवाई होगी। बीजेपी के पूर्व नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य की संलिप्तता सामने आने के बाद सरकार पर दबाव बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

इससे पहले खबर आई थी कि अंकिता के परिवार वालों ने अपनी बेटी की हत्या के मामले में उत्तराखंड सरकार के सामने एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की थी। इसके अलावा अंकिता भंडारी के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग के साथ 9 मांगें सरकार के समक्ष रखी गई हैं।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

आपको बता दें कि 18 सितंबर को अंकिता रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थी। रिजॉर्ट से उसके लापता होने के बाद रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य ने राजसवा थाने में मामला दर्ज कराया था। 22 सितंबर तक अंकिता के नहीं मिलने पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामला राजसवा थाने से पुलिस के पास गया। जांच शुरू हुई तो मामले में रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य की संलिप्तता सामने आई। अंकिता का शव 24 सितंबर को बरामद किया गया था।

पंजाब में 9 लाख रुपए की लूट, CCTV कैमरे में कैद हुए लुटेरे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *