Delhi Excise Policy: ईडी की बड़ी कार्रवाई, शराब का बड़ा कारोबारी गिरफ्तार, AAP सरकार की मुश्किलें बढ़ी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 275 शब्द|📅 28 Sep 2022

नई दिल्ली। Delhi Excise Policy: दिल्ली सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति (Delhi Excise Policy) में कथित घोटाले को लेकर बुधवार को एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के शराब कारोबारी समीर महेंद्रू (Sameer Mahendru) को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को आबकारी नीति घोटाले में सीबीआई (CBI) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के संचार प्रभारी विजय नायर को गिरफ्तार किया था। 17 अगस्त को एफआईआर दर्ज होने के बाद इस घोटाले में यह पहली गिरफ्तारी थी। सीबीआई के मुताबिक, नायर ने नई आबकारी नीति बनाने और शराब की सप्लाई और बिक्री को चंद कंपनियों तक सीमित करने की धांधली में अहम भूमिका निभाई थी।

उधर, विजय नायर की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आप ने कहा है कि वह पार्टी के संचार प्रभारी हैं। नायर पहले पंजाब व अभी गुजरात में संचार रणनीतियों को विकसित करने व लागू करने के लिए जिम्मेदार हैं। आबकारी नीति से उनका कोई लेनादेना नहीं है।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

पार्टी ने कहा कि नायर को पिछले दिनों पूछताछ के लिए बुलाया गया था और उन पर मनीष सिसोदिया का नाम लेने का दबाव बनाया गया था। उन्होंने जब इन्कार किया तो उन्हें गिरफ्तारी की धमकी दी गई। एक महीने में उनके घर पर दो बार छापेमारी की गई, लेकिन कुछ नहीं मिला।

पंजाब में 9 लाख रुपए की लूट, CCTV कैमरे में कैद हुए लुटेरे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *