Delhi Excise Policy: केंद्र सरकार का बस एक काम, आम आदमी पार्टी को कुचल दो, केजरीवाल को खत्म कर दो- Kejriwal

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 285 शब्द|📅 28 Sep 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Delhi Excise Policy: मंगलवार को आबकारी नीति घोटाले में सीबीआई (CBI) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के संचार प्रभारी विजय नायर को गिरफ्तार किया था। 17 अगस्त को FIR दर्ज होने के बाद इस घोटाले में यह पहली गिरफ्तारी थी। उसके बाद के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आप नेता और कारोबारी विजय नायर की गिरफ्तारी पर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोल दिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

इस पर केजरीवाल का कहना है कि आस पास इतने मुद्दे है लेकिन वह मोदी सरकार को नहीं दिख रहे है दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ रही है, बेरोजगारी बढ़ रही है लेकिन मोदी सरकार को उससे कोई मतलब नहीं है। जो जनता के मुद्दे है उस पर उनका कोई कोई ध्यान नहीं है अगर उसको ध्यान है तो बस आप सरकार पर।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

आगे वह कहते है कि केंद्र सरकार को मतलब है तो वह है गंदी राजनीत्ति से। उनको जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है। उनका आजकल 24 घंटे बस एक ही काम है, किसी भी तरह से आम आदमी पार्टी को कुचल दो, केजरीवाल को खत्म कर दो।

केजरीवाल ने आगे कहा कि हमारी पार्टी ने पहले दिल्ली जीता, फिर पंजाब जीत लिया और अब गुजरात जीत जाएंगे, उसके बाद पूरा देश जीत जाएंगे। उन्होंने कहा कि मंगलवार को सीबीआई ने विजय नायक को गिरफ्तार किया। कौन है विजय नायर? वह आम आदमी पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता है, हमारा कम्युनिकेशन का काम देखता है।

पंजाब में 9 लाख रुपए की लूट, CCTV कैमरे में कैद हुए लुटेरे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *