Jalandhar News: जालंधर में गन पॉइंट पर लूट, शहर में सनसनी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 321 शब्द|📅 28 Sep 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दोमोरिया पुल पर एक एक्टिवा सवार व्यक्ति से 5 लाख 64 हजार की गन पॉइंट पर लूट हो गई। लुटेरे गन पॉइंट की नोक पर लूट कर ले गए है एक्टिवा सवार व्यक्ति पैसे जमा करवाने के लिए जा रहा था। बता दें कि यह इलाका शहर के बीचोंबीच पढ़ता है। यहां से सिटी रेलवे स्टेशन के लिए लोगों का आना-जाना लगाता बना रहता है। ऐसे में इस क्षेत्र में इतनी बड़ी लूट की घटना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

जब वह दोमोरिया पुल पर पहुंचा तो कुछ लुटेरे और उसको गन दिखा कर उससे सारे पैसे , उसका फ़ोन और एक्टिवा भी ले गए। मनोज कुमार ने बताया कि हमारा मैदे का कारोवार है हर बार की तरह इस बार भी हमारे रुपये करीब 5 लाख 64 हजार रुपये की राशि लेकर गया था। जिसके बाद हमे पता चला कि दोमोरिया पुल के ऊपर से उससे लूट हो गई है। जब पता चलने के बाद हम वहा पहुंचे तो न्यू गांधी नगर के रहने वाले राकेश कुमार उर्फ सोनू राकेश कुमार ने बताया कि 2 लड़के मोटरसाइकिल पर आए थे जिसके बाद उन्होंने उसे गन दिखाई और पैसों का बैग, फ़ोन और एक्टिवा लेकर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

यह घटना करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। मौके पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है और आसपास व अन्य जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस हर ऐंगल से जांच कर रही है। मामला कुछ संदिग्ध लग रहा है, जैसे लूट की प्लानिंग की गई हो।

पंजाब में 9 लाख रुपए की लूट, CCTV कैमरे में कैद हुए लुटेरे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *