Punjab Transfers: नगर निगम के 2 अधिकारियों का तबादला, कमिश्नर समेत MTP भी बदले जा सकते हैं, मेहरबान सिंह की हो सकती है घर वापसी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 280 शब्द|📅 28 Sep 2022

डेली संवाद, जालंधर। Punjab Transfers: पंजाब सरकार ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले के बीच आज स्थानीय निकाय विभाग में तबादले किए हैं। ये तबादले नगर निगमों से संबंधित है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में कई अन्य अधिकारियों का तबादला हो सकता है, इसमें जालंधऱ, लुधियान और अमृतसर के निगम कमिश्नर समेत बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

जानकारी के मुताबिक अमृतसर नगर निगम के एसई अनुराग महजान को तबादला बठिंडा कर दिया गया है। जबकि लुधियाना नगर निगम के एसई सतिंदर कुमार का तबादला अमृतसर नगर निगम में कर दिया गया है। अब अमृतसर, लुधियाना औऱ जालंधर के अधिकारियों के तबादले की सूची का इंतजार है।

इसके साथ ही शहर आने वाले दिनों में स्थानीय निकाय विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले हो सकते हैं। सूत्र बता रहे हैं कि जालंधर नगर निगम के कमिश्नर दविंदर सिंह का भी तबादला हो सकता है। इसके साथ ही जालंधर में एमटीपी रहे मेहरबान सिंह घर वापसी के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

जालंधर नगर निगम में नीरज भट्टी एमटीपी के पद पर तैनात हैं। नीरज इससे पहले चीफ विजीलैंस आफिस चंडीगढ़ में तैनात थे। भट्टी भी जालंधर में नहीं रुकना चाहते हैं, क्योंकि उनका घर मोहाली में है और उन्हें जालंधर से रोजाना मोहाली आा-जाना पड़ रहा है। इसके साथ ही मेहरबान सिंह का घर जालंधर में है, जो जालंधर से रोज अमृतसर ड्यूटी करने जाते हैं।

पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

Punjab Transfers: नगर निगम के 2 अधिकारियों का तबादला, कमिश्नर समेत MTP भी बदले जा सकते हैं, मेहरबान सिंह की हो सकती है घर वापसी

पंजाब में 9 लाख रुपए की लूट, CCTV कैमरे में कैद हुए लुटेरे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *