Remedies For Long Hairs: बालों को लंबे करने के लिए जानिए घरेलू नुस्खें

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 8 मिनट पढ़ने का समय|📝 919 शब्द|📅 28 Sep 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Remedies For Long Hairs: आज क समय में हर किसी को लंबे बाल चाहिए होते है महिला अपने बालों को बहुत प्यार करती हैं। सभी को अपने बाल लंबे, गहरे, सुंदर, चमकदार और मजबूत चाहिए। परंतु आज कि यह भागदौड़ वाली जिंदगी, प्रदूषण और खान-पान से ज्यादातर सभी महिलाओं में बाल झड़ने की समस्या पाई जाती है। बालों का घना और सुंदर होना हमारे खूबसूरती में चार चाँद लगाने के लिए के बेहद आवश्यक है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

हर कोई बाल घने करने का उपचार जल्द से जल्द करना चाहता है। कुछ सामान्य कारण जो आपके बालों को घना होने से रोकते हैं, उनमे तनाव, हर्मोन का असंतुलित होना, पोषण की कमी, प्रदुषण, एलर्जी, हानिकारक उत्पादों का इस्तेमाल, बालों का ध्यान न रखना और जेनेटिक्स समस्या इत्यादि शामिल है।

स्वस्थ आहार

स्वस्थ और घने बालों के लिए महत्वपूर्ण है कि आप अपने डाइट में प्रोटीन और सभी तरह के महत्वपूर्ण विटामिन और मिनरल्स का रोजाना सेवन करें। प्रोटीन और विटामिन बी बालों को घना और लम्बा करने में सहायता करते हैं। इसलिए अपने आहार में प्राचुरता के साथ दूध, अंडे, चिकन, फैटी फिश, फलियां बीज और सूखे मेवे, साबुत अनाज और ताजा हरी सब्जियां इत्यादि अवश्य शामिल करें।

आंवला

आंवला में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सिडेंट, एंटीबायोटिक और एक्सफ़ोलीएटिंग गुण होते हैं जो बालों के जड़ों को स्वस्थ बनाते हैं और बालों के विकास को भी में भी सहायता करते हैं। इसका उपयोग करने के लिए एक चम्मच आंवला या आंवला पाउडर को दो चम्मच के साथ नारियल के तेल में मिलाकर उबलने तक गर्म करें। अब तेल को छान लें और गुनगुना होने के बाद सोने से पहले अपने बालों और जड़ों में लगा लें। अगली सुबह शैम्पू से धो लें।

अंडे का उपयोग

बालों के इलाज के लिए प्रोटीन से भरपूर अंडा सबसे अच्छा घरेलू उपाय माना जाता है। अंडे का इस्तेमाल करने के लिए अपने बालों की लम्बाई के अनुसार एक या दो अंडे लेकर इसे ठीक से मिला लें। अब अंडे को गीले बालों में लगाकर आधे घंटे के लिए इसे बालों में लगा हुआ छोड़ दें। फिर बालों को गुनगुने पानी से धोकर शैम्पू कर लें।

मेथी के बीज

मेथी के बीज का इस्तेमाल बालों को झड़ने से रोकने और बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मेथी के बीज का इस्तेमाल करने के लिए एक या दो चम्मच मेथी के बीज को पानी में 8 से 10 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। अब इन्हे मिक्सर में पीस लें। फिर उसमें दो चम्मच नारियल के तेल को भी मिला सकते हैं। अब इस पेस्ट को अपने बालों और जड़ों में आधे घंटे के लिए लगाकर रखें. फिर बालों को गुनगुने पानी से धोकर शैम्पू से धो दें।

एलो वेरा जेल

घने बालों के लिए अन्य प्रभावी घरेलू उपाय है एलो वेरा। एलो वेरा में मॉइस्चराइज़िंग के गुण मौजूद होते हैं। ये जड़ों के PH स्तर को भी सुधारता है। एलो वेरा का इस्तेमाल करने के लिए एक या दो एलो वेरा जेल की पत्तियों से जेल निकाल लें और उसे फिर अपनी जड़ों में रगड़ें। फिर बालों को धोने से पहले इसे आधे घंटे के लिए लगा हुआ छोड़ दें। फिर बालों को गुनगुने पानी से साफ़ कर लें।

सेब का सिरका

जैसे-जैसे आप अपने बालों को धोती है वैसे-वैसे आपके बालों से प्राकृतिक तेल दूर होता चला जाता है और आपके बालों में खासकर सर्दियों के मौसम में डैंड्रफ और खुश्की हो जाती है परंतु आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए सेब के सिरके का सहारा ले सकती है।

प्याज का रस

प्याज के रस का उपाय सबसे पुराना और प्रभावशाली उपाय माना जाता है क्योंकि इसमें मौजूद सल्फर उत्तकों मे कॉलेजन बढ़ाने के साथ-साथ बालों को भी बढ़ाने के गुण होते है। इसमें आप प्याज का रस निकालकर इसे जड़ों में अच्छी तरह से लगाएं और 15 से 20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें और फिर बालों में शैंपू कर ले।

दही

दही में भी बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपके बालों को कई समस्याओं से बचाते हैं। दही में पाए जाने वाला एसिड बालों के रोमों को खोल कर जड़ों से मैल को निकालते है और जड़ों का पीएच स्तर भी वापस लौटाने में मदद करते है। दही में मौजूद वसा जोड़ों को पोषण देने के साथ-साथ इन्हें हाइड्रेटेड भी रखती है। अगर आपको कोई संक्रमण की समस्या है तो आप उस समस्या से बचने के लिए भी दही का इस्तेमाल कर सकती है।

मेहंदी

मेहंदी को प्राकृतिक कंडीशनर भी माना जाता है जो रूखे और बेजान बालों को चमकदार और रेशमी बनाने के लिए इस्तेमाल की जाती है। इसे तो ज्यादातर महिलाएं बालों को एक अलग रंग देने के लिए भी इस्तेमाल करती हैं और साथ ही यह जड़ों को भी मजबूती देती है।

अलसी का उपयोग

अलसी ओमेगा -3 फैटी एसिड और प्रोटीन से समृद्ध होती है। अलसी प्राकृतिक रूप से घने बालों को बढ़ावा देने में भी मदद करती है। अलसी का इस्तेमाल करने के लिए एक चौथाई कप अलसी को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह को अब अलसी को निकाल लें और दो कप पानी में उसे तेज़ आंच पर गर्म कर लें। जब मिश्रण जेल की तरह लगने लगे तो गैस को बंद कर दें और जेल को छान लें। आप इसमें अपना पसंद का तेल भी मिला सकते हैं। फिर इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद बालों में इसे जेल की तरह लगाएं।

पंजाब में 9 लाख रुपए की लूट, CCTV कैमरे में कैद हुए लुटेरे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *