Shaheed Bhagat Singh Airport: चंडीगढ़ एयरपोर्ट अब जाना जाएगा शहीद भगत सिंह के नाम से, केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने किया उद्घाटन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 397 शब्द|📅 28 Sep 2022

डेली संवाद चंडीगढ़। Shaheed Bhagat Singh Airport: चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम आज से शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कर दिया गया है। आज से इसे शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नाम से जाना जाएगा। इसमें पंचकूला और मोहाली का नाम नहीं जोड़ा गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को नाम परिवर्तन का उद्घाटन किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और अनिल विज के साथ राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और राज्यपाल बीएल पुरोहित भी मौजूद थे। इसी के साथ ही कहा जा रहा है कि नाम बदलने से एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर पंजाब और हरियाणा सरकारों के बीच जो सात साल पुराना गतिरोध चल रहा था वह भी पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कहा धन्यवाद

इसी के साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने इस हवाई अड्डे से अमेरिका और कनाडा के लिए सीधी उड़ान की मांग की। खास बात यहां यह है कि इस कार्यक्रम में पंजाब के सीएम भगवंत मान और राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित एक साथ मंच साझा कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले पंजाब विधानसभा का सत्र बुलाने को लेकर दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई थी।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और हरियाणा से अनिल विज भी कार्यक्रम में पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मौजूद नहीं हैं। बताया जा रहा है कि वह विदेश दौरे पर हैं। उनके अलावा केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित और चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर भी मौजूद हैं।

25 सितंबर को, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के नाम पर चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नामकरण की घोषणा की। हरियाणा ने आपत्ति जताई थी कि हवाई अड्डे का नाम चंडीगढ़ के नाम पर रखा जाना चाहिए क्योंकि यह दोनों राज्यों की साझा राजधानी है।

पंजाब में 9 लाख रुपए की लूट, CCTV कैमरे में कैद हुए लुटेरे

https://youtu.be/JHQIzXBFP9E
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *