XXX Web Series: एकता-शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 326 शब्द|📅 28 Sep 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़।  XXX Web Series:  एकता कपूर (Ekta Kapoor) और शोभा कपूर (Shobha Kapoor) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बिहार की एक अदालत ने दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। ये गिरफ्तारी वारंट कोर्ट की ओर से वेब सीरीज ट्रिपल एक्स के सिलसिले में जारी किए गए हैं, जिसमें देश की सेना की पत्नी को एक सैनिक की वर्दी में अन्य लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखाया गया था। अब बिहार के बेगूसराय में दर्ज इस मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

इस वेब सीरीज को सेना का अपमान मानकर पिछले साल यानि 2021 में बेगूसराय की अदालत में केस दर्ज कराया गया था। इस मामले में कोर्ट ने एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पूरे मामले के बारे में बताते हुए बेगूसराय के वकील ऋषिकेश पाठक ने कहा कि वेब सीरीज को कंपनी की निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर ने एक घटिया वेब सीरीज पोर्टल पर अपलोड किया था, जिसमें भारतीय सैनिकों का अपमान किया गया था।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

वेब सीरीज में दिखाया गया है कि भारतीय सीमा की सुरक्षा में तैनत सैनिक जो देश की रक्षा करते हैं उनकी अनुपस्थित में उनकी पत्नी अपने दोस्तों को बुलाकर सेना की वर्दी पहना कर उनके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करती हैं। अधिवक्ता पाठक ने कहा कि वेब सीरीज में जिनको लेकर यह फिल्म बनाया गया है उनकी वजह से ही हम सुरक्षित है। वो ड्यूटी पर तैनात रहते हैं तब ही अपने घरों में आराम से सोते हैं। उनको लेकर ऐसी फिल्म बनाना भारतीय सेना का अपमान है। इसी सिलसिले में बेगूसराय में भी भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के शंभू कुमार ने बेगूसराय कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया था।

पंजाब में 9 लाख रुपए की लूट, CCTV कैमरे में कैद हुए लुटेरे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *