डेली संवाद, पंजाब। Stubble Burn: पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस बीच सरकार ने पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। लेकिन इस बीच पंजाब सरकार ने इस मुद्दे पर नरमी बरती है। पंजाब सरकार ने कहा है कि किसानों को जागरूक कर पराली जलाने से रोका जाएगा। सरकार का कहना है कि पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी।
ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई
इस संबंध में कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा है कि पराली जलाने वाले किसानों का पंजाब सरकार चालान नहीं करेगी और न ही राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री मिलेगी। उन्होंने कहा कि बातचीत के जरिए ही किसानों को समझाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य के पर्यावरण को बचाना सबका कर्तव्य है।
इससे पहले पंजाब सरकार ने सख्त कार्रवाई के आदेश देकर संकेत दिए थे, लेकिन किसानों का कहना था कि उनके पास पराली जलाने के अलावा और कोई चारा नहीं है। किसानों ने यह भी ऐलान किया था कि अगर अधिकारियों ने पराली जलाने के मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई की तो वे पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।
ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे
बता दें कि भारतीय किसान संघ (उग्रहन) ने भी सरकार के रेड एंट्री अभियान का विरोध किया है। किसान नेताओं ने कहा कि पराली प्रबंधन के लिए सरकार को उनकी आर्थिक मदद करनी चाहिए। मजबूरी में किसानों को पराली जलानी पड़ रही है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी थी कि मजबूरी में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ अगर सरकार ने कोई कार्रवाई की तो संघ चुप नहीं रहेगा।