6 Airbags: Nitin Gadkari ने किया बड़ा ऐलान, इस दिन से सभी गड़ियों में 6 एयरबैग लगाना हुआ अनिवार्य

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 257 शब्द|📅 29 Sep 2022

डेली संवाद, नई दिल्ली। 6 Airbags: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 1 अक्टूबर 2023 से यात्री कारों (एम-1 श्रेणी) में न्यूनतम 6 एयरबैग अनिवार्य करने वाले प्रस्ताव को लागू करने की घोषणा की। गडकरी ने कहा कि मोटर वाहनों में यात्रा करने वाले लोगों की सलामती सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है भले ही उनकी कीमत व वैरिएंट कुछ भी हो।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

उन्होंने कहा कि ऑटो इंडस्ट्री अभी सप्लाई की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसलिए यह फैसला किया गया है। गडकरी ने साथ ही कहा कि किसी भी तरह के मोटर वीकल में सफर कर रहे सवारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क हादसे में साइरस मिस्त्री की मौत के बाद कार में सवार यात्रियों की सुरक्षा के प्रति सरकार काफी गंभीर है। सरकार ने कार में छह एयरबैग अनिवार्य करने के प्रस्ताव को लागू करने की घोषणा कर दी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

इससे पहले कुछ कार निर्माताओं ने सरकार के इस फैसले पर चिंता व्यक्त की थी। कंपनियों को डर है कि इस नियम के कारण कारों की कीमत बढ़ जाएगी और इसका सीधा असर कारों की सेल्स पर होगा। एक अनुमान के मुताबिक, छह एयरबैग अनिवार्य कर देने से हर सेगमेंट में कारों की कीमत करीब 20 हजार रुपए तक बढ़ सकती है।

ऊधमपुर में दो धमाके, कई लोग घायल, CCTV में कैद हुआ ब्लास्ट, देखें

https://youtu.be/gk1MQdIi0kE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *