Knee Pain: घुटनों के दर्द में करे यह एक्सरसाइज़,  दर्द हो जाएगी छूमंतर

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 458 शब्द|📅 29 Sep 2022

डेली संवाद, चण्डीगढ़। Knee Pain: आजकल घुटनों में दर्द होना एक आम बात हो गयी ही है। हर तीसरा व्यक्ति इस बीमारी का शिकार है और बढ़ती उम्र के साथ यह भी बढ़ता रहता है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

आज ये हालात हैं कि जो भी व्यक्ति 40 साल की उम्र पूरी करता है, उसे घुटनों में दर्द होना महसूस हो रहा है। जिससे पूछो वहीं अपनी घुटनों के दर्द में बताने लग जाता है यह ज्यादा तब बढ़ जाता है जब सर्दियां हों।

घुटनों के दर्द के लिए 5 एक्सरसाइज़

1.प्लैंक

अगर आपका पेट मज़ूबत है तो यह आपके घुटनों पर दवाब नहीं आने देगा । प्लैंक एक्सरसाइज़ सही आकार विकसित करने में मदद कर सकता है और मांसपेशियों की थकावट को दूर करता है । अगर आपका आकार सही नहीं है तो यह चीज़ आपके घुटनों पर दवाब बढ़ा देती है।

2.स्टेप अप्स

यह एक्सरसाइज़ जोड़ों पर दवाब आने नहीं देती । अपने बाएं पैर को किसी दिवार, पेड़ या बैंच पर रखें और शरीर को ऊपर की ओर उठाएं । कुछ समय तक इसी अवस्था में रहें, इसके बाद पैर को नीचे लाएं और फिर दाएं पैर से इस प्रक्रिया को दोहराएं ।

3.स्कवॉट

यह एक्सरसाइज़ घुटनों पर दवाब को कम करती हैं और मांसपेशियों को बेहतर बनाने में मदद करती हैं । अपने दोनों हाथ सामने की ओर रखें। छाती को बाहर निकालते हुए सीधा खड़ा हो जाएं, धीरे से घुटनों को इस प्रकार मोड़ें जैसे आप कुर्सी पर बैठते हैं।

4.घुटने मोड़ें

यह एक बहुत कारगर और पुरानी एक्सरसाइज़ है । यह बेजान हो चुकीं मांसपेशियों को सक्रिय करने में मदद करती हैं। यह एक्सरसाइज़ आपके घुटनों को सक्रिय बनाने में मदद करती हैं। आप सबसे पहले एक पैर पर खड़े हो जाएं, कूल्हों को पीछे की ओर धकेलें, छाती को आगे की ओर ले जाएं, अब धीरे से घुटनों को मोड़ें । इस अवस्था में कम से कम 10 सेंकेंड तक रहें।

5.नी- एक्सटेंशन एक्सरसाइज़

इस एक्सरसाइज़ की सबसे बड़ी खूबी है कि यह घुटनों में रक्त प्रवाह को रुकने नहीं देती, उसे एक्टिव रखती है । इसके लिए आप एक पैर पर खड़े हो जाएं , फिर 90 डिग्री के एंगल से पैर को उठाएं, इसके बाद 10 सेंकेंड तक पैर को उठाएं और फिर ऐसे ही वापस आ जाएं।

घुटनों की ग्रीस कम होने के कारण

*रात को जागने की आदत
*अधिक चिंता करना
*गिरने से चोट लगना
*अधिक वजन होना
*कब्ज रहना
*खाना जल्दी-जल्दी खाने की आदत
*फास्ट-फूड का अधिक सेवन
*तली हुई चीजें बहुत ज्‍यादा खाना
*कम मात्रा में पानी पीना या खड़े होकर पानी पीना
*बॉडी में कैल्शियम की कमी।

ऊधमपुर में दो धमाके, कई लोग घायल, CCTV में कैद हुआ ब्लास्ट, देखें

https://youtu.be/gk1MQdIi0kE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *