Punjab News: कांग्रेस सरकार सबसे बड़ी डिफॉल्टेर, बिजली बिल न भरने के कारण कनेक्शन कटा, अब कुंडी लगा के कर रहे बिजली चोरी

Daily Samvad
2 Min Read
Power Cut
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 278 शब्द|📅 29 Sep 2022

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: एक तरफ कांग्रेस का विधानसभा में हंगामा और दसूरी तरफ जालंधर में कांग्रेस की बत्ती घुल। खबर यह है कि सत्ता में रहते कांग्रेस ने कभी बिजली का बिल नहीं चुकाया। जिसके कारण पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने कांग्रेस भवन का कनेक्शन काट दिया। सत्ता परिवर्तन के बाद पीएसपीसीएल की यह बड़ी कार्रवाई है। कांग्रेस भवन में शहर और देहात कांग्रेस के दफ्तर हैं। दोनों पर करीब चार लाख रुपये का बिल बकाया है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

बिजली का बिल न देने की वजह से पावरकाम ने मंगलवार को कांग्रेस भवन का कनेक्शन काट दिया था। कांग्रेस भवन में बिजली के दो कनेक्शन लगे हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस भवन पर करीब चार लाख रुपये बिल बकाया है। पावरकाम के अधिकारी कांग्रेस भवन के संचालकों को लगातार बिल भरने के निर्देश दे रहे थे। लेकिन इसका असर नहीं हो रहा था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

कांग्रेस पांच साल तक सत्ता में रही और इसी वजह से कार्रवाई नहीं हो सकी। अब सत्ता नहीं है तो यह मुश्किल झेलनी पड़ रही है। पावरकाम के डिप्टी चीफ इंजीनियर इंद्रपाल सिंह ने कहा कि 1.50 लाख रुपए बिल की अदायगी न करने वाले डिफाल्टर की गिनती 4000 से अधिक है। एक लाख बिल वाले डिफाल्टर की गिनती 6000 तक, पचास हजार रुपये बिल वाले डिफाल्टर की गिनती 4000 तक, 70000 रुपए बिल न देने वाले डिफाल्टर की गिनती 4200 तक है।

ऊधमपुर में दो धमाके, कई लोग घायल, CCTV में कैद हुआ ब्लास्ट, देखें

https://youtu.be/gk1MQdIi0kE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *