डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: अमृतसर के गांव मन्नावाला के कांग्रेस सरपंच सुखराज रंधावा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला यह है कि उसने गांव की महिलाओं के साथ बदसलूकी की है तथा उनको अपशब्द बोले गए है जिसके कारण सरपंच को गिरफ्तार कर लिया गया।
ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर गांव मन्नावाला में एक गेट को लेकर विवाद चल रहा था। यह विवाद ज्यादा न बढ़े तो वहां के लोगों ने सरपंच को बुला लिया ताकि मामला सुलझाया जा सके। जब सरपंच आया तो उसने महिलाओं को जुत्तियां मारने की धमकी तथा गालियां दी। जिसके बाद महिलाओं ने उसके खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज करवा दी। पुलिस ने पीड़ितों के बयानों के आधार पर सरपंच के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
ऊधमपुर में दो धमाके, कई लोग घायल, CCTV में कैद हुआ ब्लास्ट, देखें
https://youtu.be/gk1MQdIi0kE