T20 World Cup: अब यह गेंदबाज हुआ ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 253 शब्द|📅 29 Sep 2022

डेली संवाद, नई दिल्ली। T20 World Cup: जसप्रीत बुमराह के फैंस के लिए बुरी खबर आई है। खबर यह है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण वर्ल्ड कप नहीं खेलेंगे। वो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्हें ठीक में 4 से 6 महीनें का समय लग सकता है। बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 में भी वो टीम का हिस्सा नहीं थे।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

उन्होंने अभ्यास सत्र के दौरान पीठ दर्द की शिकायत की थी। जिसके बाद मेडिकल टीम के कहने पर उन्हें पहले टी-20 मैच से बाहर किया गया था। इसी चोट के कारण उन्होंने एशिया कप भी नहीं खेला था। जसप्रीत बुमराह पूरे एशिया कप से बाहर रहे थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीन मैचों की टी-20 सीरीज में उनकी वापसी हुई थी। यहां भी वो पहला मुकाबला नहीं खेल पाए थे। दूसरे मैच में उन्हें मौका मिला और उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच को यॉर्कर गेंद पर बोल्ड किया था। जिसके बाद खुद फिंच ने उनकी तारीफ की थी। इसके अगले मैच में वो थोड़े महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 4 ओवर में 50 रन दे दिए थे और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।

ऊधमपुर में दो धमाके, कई लोग घायल, CCTV में कैद हुआ ब्लास्ट, देखें

https://youtu.be/gk1MQdIi0kE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *