VidhanSabha Session: आज फिर कांग्रेस का सदन में जोरदार हंगामा, सदन को आधे घंटे के लिए स्थगित

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 266 शब्द|📅 29 Sep 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। VidhanSabha Session:  आज विधानसभा सत्र का दूसरा दिन है आज कांग्रेस ने सदन में फौजा सिंह सरारी को लेकर जबरदस्त हंगामा किया गया। कांग्रेस ने मांग की है कि फौजा सिंह सरारी पर करवाई की जाए और साथ हो उसको अपने पद से बर्खास्त कर दिया जाए। बता दे कि यह विवाद कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी को ठेकेदारों से `जबरन वसूली योजना’ की ऑडियो क्लिप वायरल मामले के बारे में हो रहा है । जिसमे कांग्रेस सरारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रही है जिसके देखते हुए सदन को एक बार फिर आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को फिरोजपुर में कहा कि मंत्री फौजा सिंह सरारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी अपने नियमों के मुताबिक जांच कर कार्रवाई करेगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

यह है वायरल ऑडियो:

मंत्री: सत श्री अकाल

ओएसडी: चाय पी लो जी

मंत्री: हां शर्मा जी का फोन आ रहा था

ओएसडी: अपने शर्मा से मेरी बात हो गई थी। वह कहते हैं कि इसमें जो डीएफएससी है उसे भी हिस्सा जाता है। मैंने कहा यह बताओ कि यदि हमने माल पकड़वाना हो तो बेचारा ट्रक ड्राइवर या ट्रक का मालिक ना फंस जाए। उन्होंने कहा कि यदि पकड़ना है तो ट्रक आधे आधे लोड हो जाएंगे तब पकड़ना।

ऊधमपुर में दो धमाके, कई लोग घायल, CCTV में कैद हुआ ब्लास्ट, देखें

https://youtu.be/gk1MQdIi0kE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *