Breaking: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज, जाने क्यों

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 306 शब्द|📅 30 Sep 2022

डेली संवाद, पंजाब। Breaking: पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है खबर यह है कि संगरूर के सांसद सिमरनजीत सिंह मान के बेटे इमान सिंह मान ने गांव छोटी बड़ी नग्गल में 125 एकड़ जमीन को लेकर पंजाब के CM भगवंत मान और मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

वकील एएस सुखिजा के माध्यम से भारतीय दंड संहिता की धारा 499, 500 और 120-बी के तहत दायर शिकायत में, इमान सिंह मान ने कहा कि नेताओं ने मोहाली में माजरी तहसील में 125 एकड़ पंचायत भूमि को हड़पने के झूठे आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि ऐसा करके नेताओं ने सीधे उनकी और उनके पिता की प्रतिष्ठा और व्यक्तित्व पर हमला किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

उन्होंने कहा कि छोटी बड़ी नग्गल गांव के क्षेत्र में दोनों व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक रूप से झूठे और दुर्भावनापूर्ण बयान दिए गए थे। शिकायतकर्ता ने कहा कि वास्तव में उसके पास छोटी बड़ी नग्गल गांव में केवल 5 बीघा और 14 बिस्वा जमीन है। उन्होंने कहा कि जमीन का छोटा टुकड़ा उन्हें उनके दिवंगत दादा जोगिंदर सिंह मान ने 1997 में उपहार में दिया था।

बता दें कि कुछ दिन पहले अवैध जमीन को लेकर पंजाब सरकार द्वारा बड़ी कार्रवाई गई थी, जिसमें संगरूर से सांसद सिमरनजीत सिंह मान को लेकर भी कई तरह के बयान दिए गए थे। मोहाली में माजरी तहसील में 125 एकड़ पंचायत भूमि को हड़पने के झूठे आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद सिमरनजीत सिंह मान व उनके बेटे ने पंजाब सरकार खिलाफ मोर्चा खोला है।

Credit या Debit Card का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जरूरी है यह NEWS, जानेंगे तो फायदे में रहेंगे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *