Breaking: पंजाब में AAP के सांसद राघव चड्डा कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, नई दिल्ली। Breaking: अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज ट्वीट कर आशंका जताई है कि राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) को भी केंद्र सरकार गिरफ्तार करवा सकती है। बता दें कि राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और गुजरात के सह प्रभारी हैं। ‘आप’ संयोजक ने गुजरात चुनाव से इसे जोड़ते हुए कहा है कि किस केस में और किस आरोप में गिरफ्तार किया जाएगा यह भी पता नहीं है। इसकी तैयारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘जब से राघव चड्ढा को गुजरात का सह प्रभारी नियुक्त किया है और उन्होंने गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए जाना चालू किया है, अब सुन रहे हैं कि राघव चड्ढा को भी ये लोग गिरफ़्तार करेंगे। किस केस में करेंगे और क्या आरोप होंगे, ये अभी ये लोग बना रहे हैं।’

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने अपनी सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Kumar Jain) की गिरफ्तारी की आशंका जताई थी और वह अभी जेल में हैं। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने अपने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की गिरफ्तारी की आशंका जताई थी। फिलहाल, मनीष सिसोदिया पर CBI गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

Credit या Debit Card का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जरूरी है यह NEWS, जानेंगे तो फायदे में रहेंगे

https://youtu.be/lEAainVoFSc















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *