H-1B VISA: पंजाबियों के लिए बड़ी खबर, H-1B वीजा हासिल करना हुआ अब आसान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 365 शब्द|📅 30 Sep 2022

वाशिंगटन। H-1B VISA: अमेरिका जाने के लिए एच-1बी वीजा (H-1B VISA) पाना अब आसान होगा। इसके अलावा NRI’s के लिए अपने देश की यात्रा करने के बाद अमेरिका लौटना भी आसान होगा। एशियाई अमेरिकी और प्रशांत क्षेत्र के लोगों पर राष्ट्रपति के एक आयोग ने अमेरिका में ही एच-1बी वीजा पर मुहर लगाने की सर्वसम्मति से अनुशंसा की है। अगर राष्ट्रपति जो बाइडन इसे स्वीकार कर लेते हैं, तो इससे हजारों पेशेवरों खासतौर से भारतीयों को बड़ी राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

मौजूदा प्रक्रिया के तहत किसी व्यक्ति को अपने देश के अमेरिकी दूतावास में वीजा पर मुहर के लिए आवेदन करना पड़ता है। आयोग के सदस्य भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक जैन भुटोरिया ने एच-1बी वीजा पर अमेरिका में मुहर लगाने का सुझाव दिया था। भुटोरिया ने आयोग की बैठक में कहा कि वीजा धारकों को इसका नवीनीकरण कराने या अपने देश की यात्रा करने के बाद समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

कई बार उन्हें अपने परिवारों से अलग होना पड़ता है। ऐसी स्थितियां भी आती हैं, जब कई लोगों के माता-पिता आइसीयू में भर्ती होते हैं या किसी के अभिभावक का निधन हो जाता है। लेकिन वे अपने देश नहीं जा पाते। उन्हें डर होता है कि कहीं वीजा अर्जी अटकी न रह जाए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

एच-1बी वीजा पाने या उसके नवीनीकरण के लिए बड़ी संख्या में लोग अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं। भारत में अभी वीजा मिलने की प्रतीक्षा अवधि 844 दिन की है। पाकिस्तान, बांग्लादेश तथा कई अन्य देशों में भी ऐसे ही हालात हैं। ऐसे में उनके वीजा पर मुहर नहीं लग पाती और वे फंस जाते हैं।

एच-1बी वीजा क्या है

एच-1बी वीजा एक गैर-आव्रजन वीजा है। इससे अमेरिकी कंपनियों को अनुमति मिलती है कि वह विशेषज्ञता वाले पेशे में विदेशी कर्मचारियों की भर्ती करे। कई प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर साल हजारों कामगारों की भर्ती के लिए इस पर निर्भर रहती हैं।

Credit या Debit Card का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जरूरी है यह NEWS, जानेंगे तो फायदे में रहेंगे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *