VidhanSabha Session: विधानसभा के तीसरे दिन भी सदन में जोरदार हंगामा, सोमवार तक सदन की कार्यवाही को किया स्थगित

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 239 शब्द|📅 30 Sep 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। VidhanSabha Session: आज पंजाब विधानसभा सत्र का तीसरा दिन है और जैसे ही भगवंत मान सदन में आए तो कांग्रेस के विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। आज विधानसभा में फौजा सिंह सरारी को गिरफ्तार करने की मांग की गयी। कल भी इस मामले को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ था। जिसके कारण कल आधे घंटे के लिए सदन को स्थगित करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

इसी के बीच आज सदन में पंजाब गुड्स एंड सर्विस टैक्स संशोधन बिल, पंजाब विलेज कामन लैंड रेगुलेशन बिल बिना बहस के पास हो गया। सत्र दौरान कांग्रेस के सीनियर नेता प्रेता सिंह बाजवा ने किसानों से जुड़ें मुद्दों पर सरकार को घेरा। कांग्रेसी प्रधान राजा वंड़िग ने आंगनवाड़ी वर्करों के वेतन का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही रेत-बजरी का मुद्दा भी उठाया गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

दूसरी तरफ बाजवा ने पंजाब में भारी बारिश के कारण खराब हुई फसलों का मुद्दा उठाया। मंत्री कुलदीप सिंह धालिवाल ने इसका जवाब देते हुए कहा कि हम गरदावरी करवा रहे है, जिसके बाद मुआवजा दिया जाएगा। इसी के साथ ही सोमवार तक सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है।

Credit या Debit Card का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जरूरी है यह NEWS, जानेंगे तो फायदे में रहेंगे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *