डेली संवाद,पंजाब। Punjab News: फेस्टिवल सीजन शुरू होने वाला है। श्राद्ध, नवरात्र, दशहरा और अक्टूबर में दिवाली और गुरु पर्व का त्योहार है। ऐसे में अब देखा जाए तो अगले लगभग दो महीने त्योहारों का सीजन है। त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले ही दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को देखते हुए पटाखों पर पाबंदी लगा है। पिछले साल की तरह इस बार भी दिवाली पर पटाखों की खरीद, बिक्री और चलाने पर रोक लगा दी है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना
दिल्ली सरकार के इस फैसले के बाद अब पंजाब में भी इसकी हचलच शुरू हो गई है। लोगों के मन में सवाल उठने लगे हैं कि क्या पंजाब में भी दिल्ली की तरह पटाखों पर रोक लगेगी या फिर प्रशासन की तरफ से छूट दी जाएगी। पंजाब में दशहरा और दिवाली पर पटाखे चलाने की मंजूरी होगी या नहीं, इसको लेकर अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
हालांकि पिछले साल प्रशासन पटाखों की पाबंदी को लेकर असमंजस में था लेकिन फिर बाद में दो घंटे की छूट दे दी गयी थी, जिसके बाद लोगों ने पटाखे चलना शुरू किए।
बता दें कि दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ट्वीट कर कहा है कि दिल्ली में लोगों को प्रदूषण के खतरे से बचाने के लिए सभी तरह के पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा रहा है। यह रोक ऑनलाइन बिक्री पर भी लागू होगी। वहीं ग्रीन पटाखों को चलाने की मांग को लेकर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रशासक के सलाहकार व से मुलाकात करेगा।
प्रताप बाग रोड पर अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण









