Illegal construction Jalandhar: माडल टाउन में अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण, निगम कमिश्नर से शिकायत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद,जालंधर। Illegal construction Jalandhar: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर दविंदर सिंह के लाख दावे के विपरीत शहर में अवैध रूप से धड़ाधड़ कामर्शियल इमारतों का निर्माण जारी है। इसी क्रम में अब माडल टाउन में भी अवैध रूप से कामर्शियल शोरूम और दुकानें बन रही हैं। इससे नगर निगम को करोड़ों रुपए का चूना लग रहा है। इस काम में निगम के ही कुछ अधिकारी संलिप्त हैं।

 

जानकारी के मुताबिक माडल टाउन में कामर्शियल बना दिया गया। माडल टाउन मार्केट में पूरी कोठी को कामर्शियल में तब्दील कर दिया गया, लेकिन इलाके के इंस्पैक्टर से लेकर एटीपी तक मौके पर जाकर काम नहीं रुकवा सके।

सूत्र बता रहे हैं कि इस कोठी को कामर्शियल बनवाने की एवज में नगर निगम के ही संबंधित अधिकारियों ने अपनी जेबें भरीं है। जानकार बताते हैं कि जिस तरह से कामर्शियल निर्माण अवैध तरीके से किया गया है, उससे करीब डेढ़ करोड़ रुपए की सीएलयू चोरी की गई है। यानि निगम के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से सरकार को करीब 1.50 करोड़ का चूना लगाया गया।

जिस जगह यह अवैध निर्माण कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है, वहां से मात्र 100 मीटर मेयर जगदीश राजा और निगम कमिश्नर दविंदर सिंह समेत कई निगम अधिकारियों का सरकारी घर है। इसी रोड से रोज निगम के अधिकारी दफ्तर आते जाते हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी ने इस नाजायज काम को रुकवाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

उधर, इस अवैध कामर्शियल निर्माण को लेकर निगम कमिश्नर दविंदर सिंह, मेयर जगदीश राजा और स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर से लिखित में शिकायत भी की गई है। वहीं, इस मामले में एमटीपी नीरज भट्टी ने कहा है कि संबंधित हलके के एटीपी और इंस्पैक्टर से रिपोर्ट मांगी गई है।

फरीदकोट रियासत की 22,000 करोड़ की संपत्ति का अब होगा बंटवारा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *