Chandigarh University: हाई कोर्ट पहुंचा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामला, CBI जांच करवाने की उठी मांग

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोहाली। Chandigarh University: पंजाब की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के VIDEO लीक केस का मामला अब पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। इस मामले में हाईकोर्ट के वकील जगमोहन भट्टी की ओर से दायर याचिका में सीबीआई (CBI) जांच की मांग की गई है। याचिका अभी उच्च न्यायालय की रजिस्ट्री में दायर की गई है।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल

वकील जगमोहन भट्टी द्वारा दायर याचिका में पंजाब पुलिस द्वारा अब तक की गई जांच पर असंतोष व्यक्त करते हुए सीबीआई (CBI) जांच की मांग की गई है। याचिका के मुताबिक विश्वविद्यालय प्रशासन और पंजाब सरकार छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है और इससे छात्रों में भय का माहौल है। इस मामले में सच्चाई सामने लाने के लिए सीबीआई (CBI) जांच जरूरी है।

इस मामले में यूनिवर्सिटी के एमबीए के एक छात्र को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के शिमला से भी दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस की एसआईटी तीनों से सात दिन के रिमांड पर पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारे की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में चले लात घूंसे

याचिका में कोर्ट को बताया गया कि अब तक लड़की समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आवेदन के मुताबिक पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी लड़की जब हॉस्टल आई तो उसके पास एक पुराना मोबाइल फोन था, जिसे उसने अब बेच दिया है। हालांकि लड़की ने पूछताछ में बताया कि उसने यह मोबाइल किसको बेचा था, उसे याद नहीं है। अपने और आरोपी युवक सनी मेहता के बीच बातचीत के 23 वीडियो उस नए फोन में मिले, जिसका वह अभी इस्तेमाल कर रही थी।

इसके अलावा शिमला से गिरफ्तार किए गए आरोपी सनी मेहता और रंकज वर्मा के चार मोबाइल फोन से जुड़े करीब 16 लोगों का मोबाइल डाटा बरामद करने में पुलिस जुटी है। याचिका में कहा गया है कि यह मामला जितना छोटा दिख रहा है उतना छोटा नहीं है। इसलिए इस मामले की गहन जांच के लिए सीबीआई (CBI) जांच बहुत जरूरी है।

Mahakal Corridor Ujjain। भव्य महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *