Sports News: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय मुकाबलों में बटोरे ढेरों पदक

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Sports News: इनोसेंट हार्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा आयोजित जिला स्तरीय मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करके ढेरों पदक बटोरे। ग्रीन मॉडल टाउन टेबल टेनिस अंडर-17 लड़कों तथा अंडर-19 लड़कियों की टीम ने पहला स्थान हासिल करके स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर 17 लड़कियों की टीम ने दूसरा स्थान हासिल करके रजत पदक प्राप्त किया।

ये भी पढे़ं: जालंधर के DCP नरेश डोगरा के खिलाफ FIR दर्ज

शूटिंग प्रतियोगिता में अंडर 14 लड़कियों की टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। रोलर स्केटिंग में अंडर 14 लड़कियों की टीम ने 1000 मीटर तथा 2000 मीटर में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। ग्रीन मॉडल टाउन के अंडर-19 किक बॉक्सिंग लड़कों की टीम ने एक रजत तथा एक कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-17 जूडो में अरवीन कौर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा अंडर-19 जूडो में उर्वी ने रजत पदक ,अंडर 14 लड़कों में भागवत ने कांस्य पदक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया।

इनोसेंट हार्ट्स लोहारां में रेसलिंग अंडर-17 लड़कियों की टीम ने स्वर्ण पदक तथा अंडर 14 लड़कों की टीम ने एक रजत व एक कांस्य पदक प्राप्त करके विद्यालय को गौरवान्वित किया। रोलर स्केटिंग मेंअंडर 19 लड़कियों की टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया जबकि अंडर-17 लड़कियों की टीम रजत पदक प्राप्त करके दूसरे स्थान पर रही। चैस प्रतियोगिता में इनोसेंट हार्ट्स लोहारां की अंडर-19 लड़कियों की टीम ने तीसरी पोजीशन पर कांस्य पदक प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

अंडर-19 लड़कियों की टेबल टेनिस टीम तीसरे स्थान पर रही। रॉयल वर्ल्ड स्कूल की हैंडबॉल अंडर 14 लड़कियों की टीम तथा अंडर-17 लड़कियों की टीम वॉलीबॉल में तीसरे स्थान पर रहे एवं कांस्य पदक प्राप्त किया।इन्हीं विद्यार्थियों में से अनेक विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय खेल मुकाबलों के लिए किया गया है जोकि अत्यंत गर्व की बात है। विद्यार्थियों की इस शानदार जीत पर इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ अनूप बौरी ने विद्यार्थियों को बधाई दें तथा राज्य स्तरीय मुकाबले जीतने के लिए शुभकामनाएं दी।

Mahakal Corridor Ujjain। भव्य महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *