Uttarakhand News: कई दिन से लापता अंकिता भंडारी का शव नहर से बरामद, हत्या के आरोप में पूर्व मंत्री का बेटा गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, देहरादून। Uttarakhand News: उत्तराखंड से बड़ी खबर है। पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर विधानसभा इलाके के एक प्राइवेट रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari) की हत्या कर दी गई है। उसे पहाड़ी से नीचे गंगा में धक्का दे दिया गया था। 19 साल की अंकिता बीते 18-19 सितंबर से गायब थी। सोशल मीडिया पर गुमशुदा के पक्ष में कैंपेन चल रहा था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

अंकिता भंडारी का शव ऋषिकेश में चिल्ला नहर से बरामद हो गया है। परिजनों ने अंकिता के शव की पहचान कर ली है। आरोपियों ने हत्या के बाद उसकी गुमशुदगी दिखाकर पुलिस को गुमराह किया था। 19 साल की रिसेप्शनिस्ट अंकिता कुछ दिन पहले लापता हो गई थी। इस मामले में रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्य समेत 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में अंकिता भंडारी मर्डर केस में आरोपी भाजपा नेता के बेटे का रिसॉर्ट ढहा दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुक्रवार रात को आरोपी पुलकित आर्य के रिसॉर्ट पर बुलडोजर चलाया गया। पुलकित राज्य के पूर्व मंत्री विनोद आर्य का बेटा है। 19 साल की अंकिता उसके रिसॉर्ट में रिशेप्सनिस्ट थी। इस मामले में पुलकित के साथ उसके दो साथी अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता और सौरभ भास्कर भी अरेस्ट हुए हैं।

ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

अंकिता 18-19 सितंबर से गायब थी। इसके बाद उसके पिता ने रिसॉर्ट पहुंचकर कर्मचारियों से पूछताछ की थी। बेटी का पता नहीं चलने पर उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सोशल मीडिया पर भी उसकी तलाश के लिए कैंपेन चल रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर पुलकित से पूछताछ की। आरोपी ने अंकिता को गंगा में धकेल देने की बात कबूल की। इसके बाद रेस्क्यू एजेंसियों ने अंकिता का शव चिल्ला पावर हाउस के पास एक नहर से बरामद किया।

Mahakal Corridor Ujjain। भव्य महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *