Jalandhar News: जालंधर वेस्ट हलके के भार्गव कैंप में दो कामर्शियल इमारतों को नोटिस, प्रताप बाग की दुकानों को सील करने से घबरा रहे हैं अधिकारी

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: शहर में हो रहे अवैध निर्माणों को रोकने के लिए नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम लगातार नोटिस जारी कर रही है। जालंधर वेस्ट हलके के भार्गव कैंप में अवैध रूप से बन गई दो दुकानों को बिल्डिंग ब्रांच की तरफ से नोटिस जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

एमटीपी नीरज भट्टी के निर्देशानुसार बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने जालंधर वेस्ट हलके के भार्गव कैंप में दो अवैध दुकानों को नोटिस भेज दिया। जानकारी के मुताबिक भार्गव कैंप में भगत आईलेट्स के साथ जिम वाली गली में दो दुकनों को नोटिस भेजने जब निगम की टीम पहुंची तो वहीं दुकान मालिक नहीं मिले।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

नगर निगम की टीम ने वह नोटिस दुकानों के शटर पर ही चस्पा कर दिया है। पड़ोस के दुकानदारों ने बताया कि उक्त दुकान का मालिक विदेश में है। जिससे निगम टीम ने नोटिस दुकान की शटर पर ही चिपका दिया। निगम टीम के मुताबिक दो दुकानें और उसकी पहली मंजिल को लेकर नोटिस चस्पा किया गया है।

प्रताप बाग की दुकानों पर कांग्रेस का हाथ, कमिश्नर नहीं दे रहे हैं सीलिंग के आर्डर

उधर, प्रताप बाग की दुकानों को सील करने में अधिकारियों को पसीना छूट रही है। नगर निगम के इंस्पैक्टर और एटीपी ने कई बार रिपोर्ट बनाकर इन दुकानों को सील करने की अनुमति मांगी, लेकिन निगम कमिश्नर परमीशन नहीं दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि इन दुकानों को कांग्रेस के नेता बचा रहे हैं। ये वही कांग्रेसी नेता हैं, जिनके चहेते अफसर आजकल निगम कमिश्नर के ‘सलाहकार’ बने हुए हैं।

कहा जा रहा है कि इन अवैध दुकानों को सील करने के लिए इंस्पैक्टर, एटीपी, एमटीपी, असिस्टैंट कमिश्नर और ज्वाइंट कमिश्नर ने रिपोर्ट बनाया, लेकिन कांग्रेसी नेता के दबाव में इन दुकानों को सील नहीं किया जा रहा है। आखिर क्या कारण है कि कमिश्नर कांग्रेसी नेताओं के दबाव में आ गए हैं।

ऊधमपुर में दो धमाके, कई लोग घायल, CCTV में कैद हुआ ब्लास्ट, देखें

https://youtu.be/gk1MQdIi0kE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *