Jammu Kashmir Blast: ऊधमपुर में लगातार दो ब्लास्ट, कई लोग घायल, देखें CCTV फुटेज, कैसे हुए धमाका

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊधमपुर। Jammu Kashmir Blast: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के ऊधमपूर (Udhampur) में आज सुबह 6 बजे पुराना बस स्टैंड के पास खड़ी एक बस में जोरदार धमाका (Blast) हुआ। इससे ठीक आठ घंटे पहले भी उधमपुर में विस्फोट हुआ था। बुधवार देर रात लगभग 10:45 पर दोमाइल चौक के पास भी ऐसा ही एक धमाका हुआ था। हादसे में दो लोगों के घायल होने की खबर है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने अनुसार ऊधमपुर के पुराने बस स्टैंड के पास सुबह 6 बजे ये धमाका हुआ। हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, किसी को कोई चोट नहीं आई है। विस्फोट किस वजह से हुआ, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुट गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू दौरे पर जा रहे हैं। वे वहां 3 से 5 अक्टूबर के बीच वहां कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

इससे पहले बुधवार रात भी एक खड़ी बस में रहस्यमय विस्फोट होने से दो लोग जख्मी हो गए। सूत्रों ने बताया कि खाली बस अपनी नियमित सेवा के बाद दोमेल चौक पर एक पेट्रोल पंप के पास खड़ी थी तभी रात करीब साढ़े 10 बजे उसमें विस्फोट हुआ। उन्होंने बताया कि विस्फोट में दो लोग जख्मी हुए हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस और अन्य एजेंसियों के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। विस्फोट का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ऊधमपुर में दो धमाके, कई लोग घायल, CCTV में कैद हुआ ब्लास्ट, देखें

https://youtu.be/gk1MQdIi0kE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *