डेली संवाद, नई दिल्ली। Account Withheld: पाकिस्तान की सरकार के ट्विटर हैंडल पर भारत में रोक लगा दी गई है। हाल के महीनों में ये ऐसी दूसरी घटना है। यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के खिलाफ इस कदम को किस कारण से उठाया गया है।
ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश
इससे पहले जुलाई में भी पाकिस्तान सरकार के ट्विटर हैंडल पर भारत में रोक लगाई गई थी लेकिन बाद में इसे रीएक्टिवेट कर दिया गया था। ट्विटर की गाइडलाइंस के अनुसार, ऐसी कार्रवाई किसी लीगल नोटिस या कोर्ट के आदेश की तामील में की जाती है। फिलहाल भारत से ट्विटर का कोई यूजर पाकिस्तान सरकार के हैंडल का फीड नहीं देख सकता है। ट्विटर के इस कदम के साथ ही अब भारत में पाक सरकार के इस अकाउंट @GovtofPakistan का कोई भी ट्वीट नहीं दिखेगा।
The Twitter account of the Government of Pakistan withheld in India pic.twitter.com/60Uzpoujwz
— ANI (@ANI) October 1, 2022
बता दें कि, संयुक्त राज्य अमेरिका सहित कई देशों में ऐसे कई कानून हैं। जो ट्वीट्स और या ट्विटर अकाउंट सामग्री पर लागू हो सकते है। अगर ट्विटर को किसी अधिकृत संस्था से वैध और उचित दायरे का सनुरोध प्राप्त होता है। तो समय समय पर किसी विशेष देश में कुछ सामग्री तक पहुंच को इसमें रोक दिया जाता है। यही अब भारत में हुआ है।
Credit या Debit Card का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जरूरी है यह NEWS, जानेंगे तो फायदे में रहेंगे
https://youtu.be/lEAainVoFSc






