डेली संवाद, चंडीगढ़। Bigg Boss 16: टीवी का सबसे ज्यादा चर्चित शो ‘Big Boss 16’ आज से शुरू होने जा रहा है। बिग बॉस के इस सीजन का ग्रैंड प्रीमियर दो भागों में टेलीकास्ट किया जाएगा। सलमान इस शो के 12 सीजन होस्ट कर चुके हैं। यह दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए एक बार फिर से कलर्स टीवी पर वापस आ रहा है। इस साल बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट की लिस्ट में कई मशहूर चेहरे शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश
दर्शकों के बीच शो को लेकर काफी एक्साइटमेंट है क्योंकि इस बार ‘बिग बॉस खुद खेलेगा’ वाली थीम बार-बार सुनाई दे रही हैं। वहीं बताया जा रहा है कि इस बार शो के नियमों में भी काफी बदलाव किये गए है। बिग बॉस सीजन 16 आज से शुरू हो जाएगा। कलर्स चैलन पर रात साढ़े 9 बजे दर्शक ये शो देख सकते हैं। जो लोग टीवी पर ये शो नहीं देख सकते वो भी लाइव मोबाइल पर वूट ऐप के जरिए इस शो को देख सकते हैं। इसके लिए दर्शकों को वूट (Voot) सब्सक्रिप्शन लेना होगा। यहां पर फैंस को आने वाले एपिसोड की भी झलकियां मिलती रहेंगी।
ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई
Bigg Boss 16 कंटेस्टेंट के नामइस साल Bigg Boss 16 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट में कई मशहूर लोगों के नाम शामिल हैं:-
1 सिंगर अब्दुल रोजिक
2.निमरत कौर
3.सुम्बुल तौकीर
4.गौतम विग
5.मदिराक्षी मुंडले
6.शालीन भानोत
7.टीना दत्ता
8.श्रीजिता डे
9.फिल्म मेकर साजिद खान
10.रैपर एमसी स्टैन
11.सौंदर्या शर्मा
12.बिग बॉस मराठी सीजन 2 के विनर शिव ठाकरे
13. मान्या सिंह।
आखिर डालर इतना मजबूत क्यों हो रहा है। देखें VIDEO








