Innocent Heart: इनोसेंट हार्ट्स में छात्रों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को विभिन्न गतिविधियों द्वारा किया नमन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 315 शब्द|📅 01 Oct 2022

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Heart: इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों में विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई। विद्यार्थियों में सत्य, अहिंसा, सादगी, सहिष्णुता जैसे मानवीय मूल्यों को विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विशेष प्रार्थना सभा में बच्चों ने अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने की शपथ ली।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

गांधी जी ने स्वच्छ भारत का जो सपना देखा था, उस पर आगे कदम बढ़ाने का वादा किया। गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी जैसे परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने सभी को उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करने के लिए कहा। इस अवसर पर कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों ने गांधी जी द्वारा शुरू किए गए असहयोग आंदोलन, डांडी मार्च, भारत छोड़ो आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन आदि पर अभिनय कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

Innocent Heart: इनोसेंट हार्ट्स में छात्रों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को विभिन्न गतिविधियों द्वारा किया नमन

कक्षा चौथी के विद्यार्थियों से ‘सादगी की मूरत लाल बहादुर शास्त्री’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने शास्त्री जी के दृढ़ व्यक्तित्व, अनुशासित जीवन, कठोर नैतिकता व विचारों में निडरता व सादगी आदि जीवन-मूल्यों को अपने वक्तव्य का माध्यम बनाया। कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने बच्चों को गांधी जी के जीवन से जुड़ी अनेक कहानियों, घटनाओं से अवगत करवाया तथा उनके जीवन से सीख लेने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

इस अवसर पर शर्मिला नाकरा (डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप) ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ कराने का उद्देश्य बच्चों में राष्ट्र-प्रेम की भावना को जागृत करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करें, उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें।

आखिर डालर इतना मजबूत क्यों हो रहा है। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *