LPG Price: नवरात्री के बीच राहत भरी खबर, सस्ता हुआ एलपीजी गैस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 322 शब्द|📅 01 Oct 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। LPG Price: नवरात्रों के बीच एक राहत भरी खबर आई है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती की है। इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के मुताबिक, शनिवार को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 33 रुपये की कटौती कर दी। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कम नहीं हुए हैं।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 33 रुपए की कटौती हुई है। अभी तक जालंधर में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1967.50 रुपये में उपलब्ध हो रहा था। अब 33 रुपये की कटौती के बाद उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर 1934.50 रुपये में पड़ेगा। और वहीं घरेलू गैस सिलेंडर अब भी एक हजार के पार बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

लगातार छठे महीने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कमी की गई है। मई में इसकी कीमत 2354 रुपये पर पहुंच गई थी लेकिन उसके बाद से इसमें लगातार कटौती की गई है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कमी होने से उम्मीद की जा रही है कि बाहर खाना-पीना सस्ता हो सकता है। होटल, रेस्त्रां और ढाबों में इसका इस्तेमाल होता है। लेकिन अन्य वस्तुओं के दामों में हो रहे लगातार इजाफे के बाद इसकी उम्मीद कम ही की जा रही है।

नेचुरल गैस की कीमतें 40 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। अब CNG और पाइप से रसोई तक पहुंचने वाली PNG गैसे के दाम बढ़ सकते हैं। ओएनजीसी और ओआईएल के पुराने क्षेत्रों से गैस की कीमत 6.1 अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 8.57 अमेरिकी डॉलर प्रति एमएमबीटीयू हो गई है। पीपीएसी के आदेश में कहा गया है कि रिलायंस-बीपी की गैस की दरें बढ़कर 12.46 अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गई हैं।

Credit या Debit Card का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जरूरी है यह NEWS, जानेंगे तो फायदे में रहेंगे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *