Punjab News: पंजाब ने उत्तर-पूर्वी और पहाड़ी राज्यों की तर्ज़ पर 15 एच. पी. तक के खेती पंपों को सौर ऊर्जा पर करने के लिए माँगी वित्तीय सहायता

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 492 शब्द|📅 01 Oct 2022

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने उत्तर पूर्वी और पहाड़ी राज्यों की तर्ज़ पर 15 हार्स पावर ( एच. पी.) क्षमता तक के खेती पंपों को सौर ऊर्जा पर करने के लिए केंद्रीय वित्तीय सहायता (सी. एफ. ए.) की माँग की है। जिससे राज्य में अधिक से अधिक पंपों को सोलराईज़ (सौर ऊर्जा आधारित) किया जा सके। यह सहायता पी. एम.- कुसुम स्कीम के अंतर्गत दी जाती है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

पंजाब के कैबिनेट मंत्री ने बिजली और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा संबंधी केंद्रीय मंत्री श्री आर. के. सिंह को लिखे पत्र में राज्य को इस स्कीम के दायरे से बाहर रखने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने 01. 08. 2022 को उत्तर पूर्वी और पहाड़ी राज्यों के किसानों को 15 एच. पी. क्षमता तक के खेती पंपों के लिए सी. एफ. ए. प्रदान करने की व्यवस्था की है जबकि पंजाब में यह सुविधा सिर्फ़ 7.5 एच. पी. तक है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब का हरित क्रांति में बड़ा और अहम योगदान रहा है, जिस काराण राज्य को देश के अन्न भंडार के तौर पर जाना जाता है। इसलिए केंद्र को पंजाब के किसानों की भी बाज़ू थामनी चाहिए और वह भी इस स्कीम का लाभ लेने के हकदार हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब खेती प्रधान राज्य है और राज्य में सिंचाई के लिए लगभग 14 लाख इलेक्ट्रिक मोटरों और तकरीबन 1.50 लाख डीज़ल पंपों का प्रयोग किया जा रहा है।

उच्च क्षमता वाले पंपों के लिए सी. एफ. ए. प्रदान करने की ज़रूरत

अमन अरोड़ा ने बताया कि राज्य में ज़्यादातर पंपों की क्षमता 10 एच. पी. से 15 एच. पी. तक है। इन पंपों को सोलराईज़ करने पर बड़ी लागत आएगी जोकि किसानों की पहुँच से बाहर है। इसलिए इन पंपों को सौर ऊर्जा आधारित करने की लागत को किसानों की पहुँच में लाने के लिए उच्च क्षमता वाले पंपों के लिए सी. एफ. ए. प्रदान करने की ज़रूरत है।

30 फीसद सी. एफ. ए. प्रदान कर रहा

इस पत्र में अमन अरोड़ा ने जिक्र किया है कि नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय पी. एम. – कुसुम स्कीम के कम्पोनेंट-बी और सी के अंतर्गत 7. 5 एच. पी. तक की क्षमता वाले कृषि पंपों की सोलराईज़ेशन के लिए 30 फीसद सी. एफ. ए. प्रदान कर रहा है।

उन्होंने बताया कि नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की तरफ से पंजाब के लिए कम्पोनेंट- बी के अधीन 50,000 ऑफ ग्रिड पंपों और कम्पोनेंट-सी के अंतर्गत 1.25 लाख बिजली मोटरों को सौर ऊर्जा पर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसलिए पंजाब को 15 एच. पी. क्षमता तक के खेती पंपों के सोलराईज़ेशन के लिए केंद्रीय वित्तीय सहायता दी जानी चाहिए।

आखिर डालर इतना मजबूत क्यों हो रहा है। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *