Street Light Scam: स्ट्रीट लाइट घोटाले में विजिलेंस ने कसा शिकंजा, कांग्रेसी नेता का रिश्तेदार गिरफ्तार 

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 328 शब्द|📅 01 Oct 2022

डेली संवाद, लुधियाना। Street Light Scam: लुधियाना से बड़ी खबर है। यहां सिधवांबेट क्षेत्र में स्ट्रटी लाइट लगाने में किए गए घोटाले में विजिलेंस ने बड़ा एक्शन लिया है। विजिलेंस की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के ओएसडी रहे एवं कांग्रेस नेता संदीप संधू के साले हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि विजिलेंस अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

जानकारी के मुताबिक स्ट्रीट लाइट घोटाले में गिरफ्तार किए गए बीडीपीओ, ब्लाक समिति अध्यक्ष और बीएलओ ने पूछताछ के दौरान संदीप संधू का नाम भी लिया है। जिस कंपनी को यह लाइटें देने की बात सामने आ रही है वह भी फर्जी थी। विजिलेंस इसकी भी जांच कर रही है।

आपको बता दें कि विजिलेंस ने बीती 27 सितंबर को सिधवांबेट के 26 गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगाने में 65 लाख रुपये के गबन पर केस दर्ज किया था। बीडीपीओ सतविंदर सिंह, ब्लाक समिति के अध्यक्ष लखविंदर सिंह और मैस अमर इलेक्ट्रिकल इंटरप्राइजेज के मालिक गौरव शर्मा को इसमें नामजद किया था।

आरोप है कि बिना लाइटें लगाए ही इलेक्ट्रिशन को अदायगी कर दी गई। बीडीपीओ और समिति के अध्यक्ष लखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। इसके बाद पुलिस ने बीएलओ तेजा सिंह को गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। शनिवार को तीनों काे दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

विजिलेंस के एसएसपी रविंदरपाल सिंह का कहना है कि हरप्रीत सिंह को मामले में नामजद किया हुआ है। हम उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रहे हैं। उधर, जालंधर में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। यहां भी एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने में करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया है। इसकी जांच विजीलैंस कर रही है।

आखिर डालर इतना मजबूत क्यों हो रहा है। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *