Xiaomi: Xiaomi भी हो सकती है भारत में बैन, ED ने जब्त किए 5,551 करोड़ रुपये के डिपॉजिट्स

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 295 शब्द|📅 01 Oct 2022

डेली संवाद, नई दिल्ली। Xiaomi: भारत सरकार द्वारा चीन अप्प्स को प्रतिबंध कर उसके खिलाफ मोर्चा तो कब से शुरू किया हुआ है। अब चीन की Xiaomi कंपनी के 5,551 करोड़ रुपये के डिपॉजिट्स को फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के तहत जब्त करने के ऑर्डर को सक्षम अथॉरिटी ने स्वीकृति दे दी है। प्रवर्तन निदेशालय ने कंपनी के खिलाफ विदेशी मुद्रा विनिमय कानून (FEMA) के उल्लंघन को लेकर जांच की थी। इसके बाद कंपनी के 5,551 करोड़ रुपये के फंड को सीज करने का आदेश जारी किया था। अब इसके लिए ED को FEMA Competent Authority से फंड फ्रीज करने की परमिशन मिल गई है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

ये देश में ईडी की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है इससे पहले उसने कभी भी इतनी बड़ी राशि को जब्त नहीं किया है। ईडी ने अपनी जांच में पाया था कि Xiaomi India ने 2014 में भारत में काम करना शुरू किया। ये चीन की प्रमुख मोबाइल हैंडसेट कंपनी Xiaomi के पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी है। Xiaomi India ने 2015 से अपनी पेरेंट कंपनी को पैसे भेजना शुरू किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

कंपनी ने विदेशी कंपनियों को कुल 5,551.27 करोड़ रुपये भेजे। Xiaomi India ने इतनी बड़ी राशि रॉयल्टी चुकाने की आड़ में भेजी। Xiaomi India भारत में ही मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनियों से पूरी तरह बने हुए हैंडसेंट की खरीद करती थी। ऐसे में उसने विदेश में काम करने वाली इन तीनों कंपनियों की कोई सर्विस ली ही नहीं और इसके बावजूद फर्जी दस्तावेज बनाकर रॉयल्टी के नाम पर यह राशि भेजी।

आखिर डालर इतना मजबूत क्यों हो रहा है। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *