PFI: रामनगरी से एक और पीएफआइ का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 221 शब्द|📅 02 Oct 2022

डेली संवाद, रामनगरी। PFI: पीएफआइ पर हाल ही में सरकार ने पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है। लेकिन गिरफ्तारी अभी भी जारी है। अभी खबर आ रही है कि रामनगरी में पीएफआइ का एक और सक्रिय सदस्य गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ा गया अभियुक्त का नाम मोहम्मद जैद है वह रामनगरी के पुरानी सब्जी मंडी मोहल्ले का रहने वाला बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से इस संगठन के लिए कार्य रहा था। उसके पास से पुलिस ने सरकार विरोधी पर्चे, पेन ड्राइव, मोबाइल फोन, उर्दू साहित्य जैसी कई चीजें बरामद किया है। वह अकसर केरल में आयोजित होने वाले पीएफआइ के कार्यक्रमों में शामिल होता रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

संगठन के शीर्ष नेताओं के साथ जैद के संबंध बताए गए हैं। अब तक दो लोगों की गिरफ्तारी यहां से हो चुकी है।करीब चार दिन पहले बीकापुर के कुढ़ा गांव में पकड़े गए पीएफआइ कार्यकर्ता अरकम से पूछताछ में जैद के बारे में जानकारी प्राप्त हुई थी। दोनों मिल कर रामनगरी में पीएफआइ की गतिविधियों का संचालन कर रहे थे।

आखिर डालर इतना मजबूत क्यों हो रहा है। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *