Share Market: शेयर मार्किट के गिरने से इन कंपनियों को हुआ इजाफा और इनको हुआ नुकसान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 254 शब्द|📅 02 Oct 2022

डेली संवाद, नई दिल्ली। Share Market: अमेरिका के ब्याज दर बढ़ाने के बाद दुनिया के बाजारों में अब कमजोरी देखने को मिल रही है। जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर हो रहा है। जिसके कारण पिछले हफ्ते देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से सात के मूल्यांकन में 1,16,053 करोड़ रुपये की कमी आई है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

अगर किसी कंपनी को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है तो वह है रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी लिमिटेड है। और जिनको इजाफा हुआ है वह है टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इंफोसिस। इस दौरान सेंसेक्स 672 अंक या 1.15 प्रतिशत गिरकर 57,426 अंक पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

रिलायंस कंपनी का बाजार मूल्यांकन 41,706 करोड़ रुपये से गिरकर 16,08,601 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का बाजार मूल्यांकन 17,313 करोड़ रुपये गिरकर 4,73,941 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 13,806 करोड़ रुपये गिरकर 6,01,156 करोड़ रुपये हुआ।

वहीं एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 13,423 करोड़ रुपये गिरकर 7,92,270 करोड़ रुपये, एचडीएफसी लिमिटेड का बाजार मूल्यांकन 10,830 करोड़ रुपये गिरकर 4,16,077 करोड़ रुपये, बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 10,240 करोड़ रुपये गिरकर 4,44,236 करोड़ रुपये और भारतीय एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 8,731 करोड़ रुपये गिरकर 4,44,919 करोड़ रुपये हो गया है।

आखिर डालर इतना मजबूत क्यों हो रहा है। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *