Sidhu Moose Wala Murder: गैंगस्टर टीनू के फरार होने का मामला कोई बड़ी बात नहीं, ऐसी घटनाएं होती रहती हैं- Kuldeep Singh Dhaliwal

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 256 शब्द|📅 02 Oct 2022

डेली संवाद, पंजाब। Sidhu Moose Wala Murder: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर दीपक टीनू के फरार होने के बाद विरोधी पहले से ही पंजाब पुलिस और भगवंत मान सरकार का घेराव कर रहे हैं, वहीं अब कैबिनेट मंत्री कुलीदप सिंह धवीलाल (Kuldeep Singh Dhaliwal) ने इस मामले में गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

उन्होंने कहा है कि गैंगस्टर टीनू के फरार होने का मामला कोई बड़ी बात नहीं है और ऐसी घटनाएं होती ही रहती हैं। दीपक टीनू के भागने के बाद मंत्री धालीवाल पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि टीनू के भागने के मामले की पूरी जांच की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान अगर कोई इस मामले में दोषी पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। परंतु साथ ही उन्होंने कहा कि ये छोटी-छोटी बड़ी बातें अक्सर होती ही रहती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

आपको बता दे कि कि मंत्री के बयान से पहले सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने भी पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस के खिलाफ मामले को दबाने की कोशिश का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि पुलिस अभी तक मेरे बेटे के आरोपियों को नहीं पकड़ पायी है। भावुक होकर उन्होंने कहा है कि वह अपने बेटे को इंसाफ दिलाकर ही रहेंगे।

आखिर डालर इतना मजबूत क्यों हो रहा है। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *