Fire Accident: दुर्गा पूजा पंडाल में आरती के दौरान लगी भीषण आग, 3 की मौत, 50 से ज्यादा लोग झुलसे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 348 शब्द|📅 03 Oct 2022

डेली संवाद, वाराणसी (अजय सिंह)। Fire Accident: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के भदोही (Bhadohi) से बड़ी ही दुखद खबर है। यहं दुर्गा पूजा पंडाल (Durga Pooja) में अचानक आग लगने से से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। इस आगजनी में 50 से ज्यादा लोगों के झुलसने की भी खबर आ रही है। डीएम गौरांग राठी ने बताया कि घटना में 12 साल और 10 साल के दो बच्चों और 45 साल की एक महिला की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

जानकारी के मुताबिक इस घटना में घायल लोगों को पास के अस्पताल में उपचार के लिए भेज गया है। जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल मरीजों को वाराणसी के लिए रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार घटना के समय पंडाल में 200 के करीब लोग मौजूद थे। आरती का कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई।

हालांकि जांच पूरी होने तय आग लगने के कारणों को लेकर पक्के तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। घटना में अभी तक की जानकारी के अनुसार 50 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं। इनमें से 32 लोगों को वाराणसी रेफर किया गया है। घटना में घायल एक महिला ने बताया कि आग बिजली के तार से चिंगारी निकलने से लगी है। इस पूरी घटना को लेकर जांच भी शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

भदोही के जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि घटना औराई कस्बे स्थित एक दुर्गा पंडाल की है. पंडाल में घटना के दौरान 200 के करीब लोग मौजूद थे। आरती का कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की सूचना है। घटना में अभी तक की जानकारी के अनुसार 52 लोग झुलस गए हैं। इनमें से 32 से ज्यादा लोगों को वाराणसी समेत अन्य शहरों के बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है।

भारत में 5G के Plans होंगे बेहद सस्ते। PM MODI ने किया लांच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *