Google: आईफोन को टक्कर देने वाला फोन लॉन्च होगा इस हफ्ते

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 312 शब्द|📅 03 Oct 2022

डेली संवाद चंडीगढ़। Google: जानकारी के अनुसार Google के नए जेनरेशन वाले Pixel 7 स्मार्टफोन इसी हफ्ते लॉन्च होने वाले हैं। कंपनी 6 अक्टूबर को एक इवेंट की मेजबानी करने जा रही है, जहां Google अपनी Pixel 7 और Pixel 7 Pro को Pixel स्मार्टवॉच के साथ लॉन्च करेगी। बता दें कि Pixel 7 सीरीज के स्मार्टफोन्स Pixel 6 और Pixel 6 Pro की जगह लेंगे।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

जानकारी के लिए आपको बता दें कि Google ने लॉन्च से महीनों पहले Pixel 7 सीरीज के विकास की पुष्टि की थी। इसके साथ ही कंपनी ने अगले साल एक Pixel टैबलेट लॉन्च करने की भी घोषणा की थी। बताया जा रहा है कि यह फोन आईफोन को टक्कर दे सकता है बीते कुछ सालों मे गूगल ने अपने स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च नहीं किया हैं। लेकिन इस साल, Google देश में प्रीमियम Pixel 7 और 7 Pro स्मार्टफोन्स लॉन्च कर रहा है। इन फोन की डिजाइन Pixel 6 सीरीज़ के लुक्स से बहुत अलग नहीं है। वहीं अगर स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इन फोन्स को अपग्रेटेड फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

अगर इसके डिज़ाइन की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन के रियर पैनल पर कैमरा मॉड्यूल के लिए बड़े आयताकार बैंड मिलेंगे, हालांकि इस साल के मॉडल में अधिक उभरे हुए डिजाइन होंगे। क्वालकॉम या मीडियाटेक से प्रोसेसर की जगह इन फोन्स में गूगल का प्रोसेसर मिलेगा। कैमरा की बात करें तो 7 और Pixel 7 Pro में आपको 50-मेगापिक्सल Isocell GN1 मुख्य रियर कैमरा सेंसर मिल सकता है। इसके अलावा इसमें 12-मेगापिक्सल का Sony IMX381 अल्ट्रावाइड सेंसर भी हो सकता है।

भारत में 5G के Plans होंगे बेहद सस्ते। PM MODI ने किया लांच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *